टीवी से लेकर फिल्मों तक में विशाल ने जमाया अपना सिक्का, आज हैं गायब
टीवी से लेकर फिल्मों तक में विशाल ने जमाया अपना सिक्का, आज हैं गायब
Share:

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपना दबदबा दिखा चुके विशाल मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। आप सभी को बता दें कि विशाल मल्होत्रा एक ऐसे अभिनेता है जिनको कॉमेडी के लिए भी जाना जाता है। अभिनेता ने अपनी मेहनत और शानदार अभिनय से टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई। जी हाँ और इसी के साथ उन्होंने कई शोज को होस्ट भी किया है। आपको शायद ही पता होगा विशाल मल्होत्रा जब 15 साल के थे तब उन्होंने 'डिज्नी ऑवर' जैसे शो को होस्ट कर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishal Malhotra (@vishalmalhotra_actor)

जी हाँ और विशाल को इस शो के बाद कई शो को होस्ट करने का मौका मिला। ऐसे में इस लिस्ट में इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा, परफेक्ट ब्राइड, इंडियाज बेस्ट साइन स्टार की खोज आदि जैसे कई मशहूर शोज शामिल हैं। कहा जाता है इन शो के अलावा विशाल ने कई शोज में अभिनय भी किया। इस लिस्ट में आपने उन्हें रिश्ते: द लव स्टोरीज, शरारत, विक्की एंड वेताल, धूम मचाओ धूम, कुछ तो लोग कहेगे, चन्द्रगुप्त मौर्य, बेहद 2 जैसे शोज में अभिनय करते हुए देखा होगा।

 

हालाँकि विशाल ने छोटे पर्दे पर ही नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी है। वह कई बेहतरीन फिल्मों में भी दिख चुके हैं। जी दरअसल उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क-विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और उसके बाद वह काल, डोर, सलाम ए इश्क, नकाब, जन्नत, किस्मत कनेक्शन, एक विवाह ऐसा भी, अनजाना अनजानी, तलाश, हैप्पी न्यू ईयर, तू ही मेरा संडे जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आए। अब अगर हम निजी जीवन के बारे में बात करें तो विशाल मल्होत्रा ने राशि चोपड़ा से साल 2010 में शादी की है और अब उनकी एक बेटी है जिसका नाम वेदु है। आज के समय में विशाल बहुत कम शोज और फिल्मों में नजर आते हैं।

लाइमलाइट से बच्चे को दूर रखेंगे रणबीर-आलिया!, जानिए एक्टर ने क्या कहा?

अपने रिश्ते पर मुहर लगाने जा रहीं सोनाक्षी, जानिए कौन है वो लकी लड़का?

बेबी बंप दिखाने के लिए आलिया ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस कि कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -