कभी माँ के साथ पराठे बेचते थे विकास खन्ना, राष्ट्रपति से लेकर PM तक के लिए बना चुके हैं खाना
कभी माँ के साथ पराठे बेचते थे विकास खन्ना, राष्ट्रपति से लेकर PM तक के लिए बना चुके हैं खाना
Share:

दुनिया के मशहूर शेफ विकास खन्ना का आज जन्मदिन है। विकास खन्ना आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। विकास खन्ना का जन्‍म 14 नवंबर 1971 को अमृतसर में हुआ था और आज का समय है जब वह दुनिया के मशहूर शेफ हैं। वैसे बहुत कम लोगों को पता है कि विकास खन्‍ना जब पैदा हुए तब उस समय वह विकलांग थे। जी हाँ, उस दौरान उनके पैरों की बनावट ठीक नहीं थी और इसी के चलते वह घंटो मां-दादी के साथ रसोई में बैठे रहते थे। यहीं से हुई उनके खाना बनाने की शुरुआत हुई। विकास ने 17 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। पहले विकास ने अपने घर के पीछे ही एक छोटा सा बैंक्विट हॉल खोला, लेकिन यहाँ वह सफल नहीं हो पाए।

उसके बाद उन्होंने कई और बिजनेस शुरू किये, लेकिन लगातार उन्हें असफलता मिली। इस बीच विकास के परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया। एक शो के दौरान विकास ने बताया था कि ‘बचपन में उनकी दादी अमृतसर की एक छोटी सी गली में पराठें बनाती थीं और वह अपनी मां के साथ उसे बेचा करते थे’। वहीं विकास जब कॉलेज में दाखिले के लिए गए तो पहले दो राउंड में उन्हें निराशा हाथ लगी, लेकिन आखिरी राउंड में जब उनसे खाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया था कि एक दिन वो एयर-कंडीशन रेस्टोरेंट खोलेंगे, जिससे फिर खुली छतों के नीचे खाना नहीं बनाना पड़ेगा। इसे कहते हुए विकास बाहर आ गए, लेकिन उसी दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल पीछे से आए और उनके जुनून की तारीफ करते हुए उन्हें कॉलेज में दाखिला दिया।

एक इंटरव्यू में विकास ने खुद बताया था कि जब वो अमेरिका गए वो दौर उनके लिए बेहद मुश्किल था। उन्होंने कई रातें सड़कों और स्टेशन पर सोकर बिताईं, इतना ही नहीं उन्हें कई बार बर्तन धोने जैसे काम भी करने पड़े। सबसे पहले विकास को न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट ‘सलमान बॉम्बे’ में काम करने का मौका मिला और उसके बाद करीब 7 साल बाद उन्हें एक शो में आने का न्यौता मिला। वह पहले भारतीय थे, जो इस तरह प्राइम टाइम पर टीवी पर आ रहे थे। वहीं उसके बाद विकास ने  ‘जुनून’ नाम के रेस्टोरेंट को न्यूयॉक में 2010 में खोला और आज ये अमेरिका का सबसे मशहूर रेस्टोरेंट है। वैसे विकास देशों के पीएम और राष्ट्रपति के लिए खाना भी बना चुके हैं और उन्हें पांच मिशलिन अवार्ड भी मिले हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज फिर राहत, जानिए आज का भाव

इन राज्यों में अगले 2 दिन जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दी चेतावनी

सूर्योदय का अर्घ्य, भूल से भी न करें यह गलतियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -