किसी को खराब एक्ट्रेस कहा तो किसी एक्ट्रेस के 65 लुक टेस्ट ले चुके हैं विधु विनोद चोपड़ा
किसी को खराब एक्ट्रेस कहा तो किसी एक्ट्रेस के 65 लुक टेस्ट ले चुके हैं विधु विनोद चोपड़ा
Share:

फिल्म निर्देशक, स्क्रीन राइटर और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा का आज जन्मदिन है। आज विधु विनोद चोपड़ा अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा का जन्म 5 सितंबर 1952 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। आप सभी जानते ही होंगे कि विधु विनोद चोपड़ा ने 'मुन्ना भाई', 'पीके', '3 इडियट्स' और 'संजू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को प्रोड्यूस किया है और उन्हें उनकी इन्ही फिल्मों के लिए जाना जाता है। आपको हम यह भी बता दें कि विधु, रामानंद सागर के छोटे भाई हैं और वह विनोद चोपड़ा फिल्म्स के फाउंडर भी हैं। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्मों में सबसे खास बात यह होती है कि उनकी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ साथ एक संदेश भी देती है।

वैसे विधु विनोद चोपड़ा की पहली हिन्दी फीचर फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट रही थी और इस फिल्म का नाम था 'सजा-ए-मौत'। उनकी यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म थी और फिल्म में नसीरूद्दीन शाह और एडिटर रेनू सलूजा थीं। वैसे विधु की फिल्म '3 इडियटस' बेहतरीन फिल्मों में शामिल ताहि और इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ डाले थे। केवल यही नहीं बल्कि यह फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब पसंद की गई थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि विधु विनोद चोपड़ा ने एक बार मनीषा कोइराला को घटिया एक्ट्रेस तक कह दिया था। जी दरअसल इस बारे में मनीषा कोइराला ने अपनी किताब में लिखा है।

उन्होंने लिखा है, 'मुझे याद है फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का स्क्रीन टेस्ट हो रहा था। फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने मुझे बुलाया, लेकिन सबसे उदास करने वाली वजह ये थी कि उन्होंने मुझसे कहा मनीषा यू आर शिट, यू आर टेरिबल एक्ट्रेस।' वैसे इसके अलावा विधु विनोद चोपड़ा ने 'परिणीता' फिल्म के लिए विद्या बालन के 65 लुक टेस्ट लिए थे। इस बारे में खुद विद्या ने एक इंटरव्यू में बताया था। फिलहाल विधु विनोद चोपड़ा को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

देशद्रोह मामले में छात्रों से पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ शुरू हुई जांच

मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 अचानक खाली करने लगे लोग, पुलिस ने किया एलान तो आई जान में जान

रहस्यमयी बुखार को लेकर एक्शन में सीएम योगी, अधिकारियों को दिए फ़िरोज़ाबाद में कैंप करने के आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -