इस एक गाने से सुपरहिट हो गए थे उदित नारायण, मिला था सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का फिल्मफेयर अवार्ड
इस एक गाने से सुपरहिट हो गए थे उदित नारायण, मिला था सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का फिल्मफेयर अवार्ड
Share:

बॉलीवुड में अपनी आवाज से सभी के दिलों में बसने वाले उदित नारायण का आज जन्मदिन है। उदित नारायण आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उदित नारायण ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोमांटिक और मैलोडियस गाने दिए हैं। अब आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में। उदित नारायण का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जिसका नाता भारत और नेपाल दोनों से था। जी दरअसल उदित नेपाली परिवार में पैदा हुए और भारत के बिहार राज्य में इनका ननिहाल था।

इसी के कारण वह बचपन से बॉलीवुड गीतों से जुड़े रहे। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा के दौरान संगीत की शिक्षा लेना भी शुरु कर दी और इस दौरान वह नेपाल में रहे। पहली बार उदित ने हिंदी नहीं बल्कि एक नेपाली फिल्म में काम किया। इस फिल्म का नाम था 'सिंदुर', लेकिन इस फिल्म से वह मशहूर नहीं हुए। इस फिल्म को करने के बाद वह मुंबई आ गए और उन्हें काफी समय तक मेहनत करने के बाद पहली बॉलीवुड फिल्म 'उन्नीस-बीस' मिली। इस फिल्म में उन्होंने गाना गाया।

उसके बाद उनकी किस्मत के दरवाजे खुल गए। कहा जाता है उनके एक गाने ने उन्हें हिट नहीं सुपरहिट कर दिया और वह गाना आमिर खान की डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का था। इस फिल्म में उन्होंने गाया था 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा।।।' और इसी गाने के लिए उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इस गाने के बाद उन्होंने जमकर नाम कमाया और सुपरहिट हो गए। उदित नारायण को साल 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड मिला है। इसके अलावा उन्हें अपने गाने के लिए 3 बार नेशनल अवार्ड और 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है।

काशी को पीएम मोदी ने दिया 6 लेन हाईवे का तोहफा, कहा- कुंभ के दौरान मिलेगा इसका लाभ

केजरीवाल पर भाजपा नेता अमित मालवीय का वार, कहा- दिल्ली को बर्बाद करने का मौका ढूंढ रहे CM

Sco समिट में बोले वेंकैया नायडू- 'देश में कोविड-19 मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -