9 साल के लड़के संग शादी कर ख़बरों में आई थीं तेजस्वी प्रकाश, जानिए क्या था मामला?
9 साल के लड़के संग शादी कर ख़बरों में आई थीं तेजस्वी प्रकाश, जानिए क्या था मामला?
Share:

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा ‘स्वारागिनी’ फेम तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर कामयाबी हासिल की है। सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी प्रकाश बहुत एक्टिव रहती हैं। 10 जून को तेजस्वी प्रकाश अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इन दिनों तेजस्वी प्रकाश, एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में दिखाई दे रही हैं। 

वही इससे पूर्व तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' में खूब मशहूर हुईं। इस सीजन की ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की। हालांकि, तेजस्वी प्रकाश के हिस्से कॉन्ट्रोवर्सी भी आई। तेजस्वी अपने शो 'पहरेदार पिया की' को लेकर बहुत समय सुर्ख़ियों में रहीं। इस शो को तमाम विवादों के बाद बंद तक करना पड़ गया था। 'पहरेदार पिया की' का पहला ऐपिसोड सोनी टीवी पर 17 जुलाई 2017 को शुरू हुआ था तथा एक महीने पश्चात् ही 28 अगस्त 2017 को इसे बंद कर दिया गया था। 

दरअसल, शो में 9 वर्षीय लड़के से 18 वर्षीय लड़की की शादी दिखाई गई थी। इस कंटेंट की दर्शकों के साथ सेलेब्रिटीज ने भी आलोचना की थी। इस शो के खिलाफ पिटीशन फाइल कर इसका विरोध किया गया था। कई लोग इस शो के कॉन्सेप्ट से बहुत खफा थे। बताया गया कि सीरियल बाल विवाह को बढ़ावा दे रहा है। पहले इस शो के कंटेंट को देखते हुए टाइम स्लॉट में परिवर्तन किया गया, किन्तु 10।30 के स्लॉट में दर्शक नहीं मिले, जिसकी वजह से निर्माताओं ने शो को बंद करना ही बेहतर समझा। इस वक़्त तेजस्वी प्रकाश अभिनेता करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। वह उन्हें प्यार से सनी बुलाती हैं। दोनों ही इस वक़्त सेलिब्रेशन के लिए गोवा गए हुए हैं। 

बिकिनी पहन 'अंगूरी भाभी' ने लगाई पूल में आग, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश

पैपराजी ने कर डाली ऐसी हरकत देखकर चीख उठी तेजस्वी प्रकाश, वायरल हुआ VIDEO

अमिताभ बच्चन के इन 3 शब्दों के कारण बर्बाद हो गया था मुकेश खन्ना का करियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -