इस मशहूर अभिनेत्री पर सुनील को था क्रश, होटल्स-रेस्टोरेंट्स और फैशन बुटीक से कमा रहे करोड़ो
इस मशहूर अभिनेत्री पर सुनील को था क्रश, होटल्स-रेस्टोरेंट्स और फैशन बुटीक से कमा रहे करोड़ो
Share:

बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत चुके सुनील शेट्टी का आज जन्मदिन है। सुनील शेट्टी बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 11 अगस्त को हुआ था और आज वह अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी को हिंदी सिनेमाजगत में 'अन्ना' के नाम से भी जाना जाता है। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में साल 1992 में 'बलवान' फिल्म से एंट्री की थी और इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट दिव्या भारती मुख्य किरदार में थीं। आपको बता दें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और रातोंरात सुनील शेट्टी का सितारा बॉक्स ऑफिस पर हमेशा के लिए चमक गया। ऐसा कहते है कि 'बलवान' फिल्म के लिए सुनील शेट्टी के साथ कोई भी एक्ट्रेस काम करने के लिए तैयार नहीं थी और ऐसा इसलिए क्योंकि सुनील शेट्टी उस वक्त न्यूकमर थे।

हालाँकि अंत में दिव्या भारती ने इस फिल्म को किया था और फिल्म सुपरहिट हुई थी। उस दौर में शादीशुदा एक्टर का बॉलीवुड में हिट होना मुश्किल था हालाँकि सुनील शेट्टी ने इस बात को भी गलत साबित कर दिया। जी दरअसल फिल्मों में आने से पहले यानी कि सुनील शेट्टी ने साल 1991 में माना से शादी कर ली थी और इसके बावजूद उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही।

आपको बता दें कि माना और सुनील शेट्टी की शादी लव मैरिज थी। सुनील आज फिल्मों में कम एक्टिव हैं लेकिन उनकी सालाना कमाई करोड़ों में है। सुनील शेट्टी की सालाना कमाई करीब 100 करोड़ है। जी हाँ और सुनील शेट्टी के कई होटल्स, रेस्टोरेंट्स और फैशन बुटीक है जिनकी वजह से उनकी इतनी कमाई होती है। आपको बता दें कि एक समय में सुनील को सोनाली बेंद्रे पर क्रश था और इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया था।

बचपन की बातों को याद कर रो पड़े आमिर खान

विक्की ने शुरू की अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर को लेकर इस अभिनेता ने कह डाली चौकाने वाली बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -