60 साल की उम्र में फेसबुक के जरिये हुआ था सुहासिनी मुले को प्यार
60 साल की उम्र में फेसबुक के जरिये हुआ था सुहासिनी मुले को प्यार
Share:

बॉलीवुड मूवीज, टीवी के कई शोज और मराठी इंडस्ट्री में अपना दमदार अंदाज दिखा चुकीं मशहूर अभिनेत्री सुहासिनी मुले का आज जन्मदिन है। सुहासिनी मुले उस समय सबसे अधिक चर्चाओं में आईं जब उन्हें उनका प्यार मिला। जी दरअसल सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में शादी की और प्यार की एक नई मिसाल कायम की। आप सभी को बता दें कि सुहासिनी मुले का जन्म 20 नवंबर, 1950 को बिहार राज्य की राजधानी पटना में हुआ था। आप सभी ने सुहासिनी मुले को 'जोधा अकबर', 'दिल चाहता है' और 'लगान' जैसी फिल्मों में देखा होगा।

वहीं अगर उनके प्यार के बारे में बात करें तो उनको फेसबुक के जरिए भौतिकी वैज्ञानिक अतुल गुर्टु से प्यार हुआ था और दोनों ने फेसबुक पर ही एक-दूसरे से बातचीत की। उसके बाद धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई और अंत में दोनों ने नंबर एक्चेंज किया और करीब आ गए। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। मिली जानकारी के तहत भौतिकी वैज्ञानिक गुर्टु ने अपनी दिवंगत पत्नी के कैंसर की बीमारी को लेकर फेसबुक पर कुछ बाते लिखीं थीं, जिसे सुहासिनी मुले ने भी पढ़ा था और उनकी कहानी पढ़कर वह बहुत आहत हुईं थीं।

उसके बाद उन्होंने उनसे फेसबुक के जरिए ही संपर्क किया और धीरे-धीरे दोनों दोस्त बन गए। उसके बाद दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दें कि सुहासिनी शादी से पहले अकेली रहती थीं, लेकिन साल 1990 तक उनके लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की भी खबरें सामने आती रहती थीं। हालांकि इस पर कभी भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। वैसे सुहासिनी मुले कई टीवी शोज जैसे देश की बेटी नंदिनी, देवों के देव।।।महादेव, विरासत और एवरेस्ट में नजर आ चुकीं हैं।

सामने आईं पूजा बनर्जी की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

संजय गगनानी ने करवाया प्री-वेडिंग फोटोशूट

बिग बॉस की ये अकेली नारी पड़ रही है सब पर भारी, गालियों से करती हैं हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -