रणबीर कपूर से जुड़ चुका है सोनम कपूर का नाम, पहली फिल्म के लिए कम किया था 30 किलो वजन
रणबीर कपूर से जुड़ चुका है सोनम कपूर का नाम, पहली फिल्म के लिए कम किया था 30 किलो वजन
Share:

बॉलीवुड में अपने फैशन और अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। आज सोनम अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। सोनम ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है जो बेहतरीन रहीं हैं। आप सभी को बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म सावरियां से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सोनम के अपोजिट रणबीर कपूर थे और फिल्म में सलमान खान भी नजर आए थे। कहा जाता है फिल्मों में डेब्यू करने से पहले सोनम कपूर का वजन काफी ज्यादा था लेकिन संजय लीला भंसाली ने उन्हें वेट लॉस की सलाह दी थी। उसके बाद सोनम ने अपने डेब्यू से पहले लगभग 30 किलो तक वजन कम किया था।

वजन कम करने के बाद से सोनम इंडस्ट्री में छा गईं। वैसे सोनम का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ चुका है। पहली फिल्म के बाद दोनों को काफी समय तक साथ देखा गया था, हालाँकि दोनों ने कभी इस बारे में बात नहीं की। कहा जाता है सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी की थी। वैसे सोनम सवारियां के बाद नीरजा, वीरे दी वेडिंग, खूबसूरत, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जोया फैक्टर, पैडमैन, रांझणा, संजू, आइशा, दिल्ली 6, प्लेयर्स जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

आज सोनम इंडस्ट्री में फैशन दिवा के नाम से भी मशहूर हैं क्योंकि उनका फैशन हर किसी को लुभाता है। सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की है और अब वह बहुत कम फिल्मों में नजर आती हैं। फिलहाल सोनम को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

गोवा: हाईकोर्ट के जज ने बागी विधायकों के खिलाफ सुनवाई से खुद को किया अलग

कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए SC ने जारी की गाइडलाइन, राज्यों को दिए ये निर्देश

सोनू सूद के दर्शन करने 700 किलोमीटर ‘पैदल’ चल पड़ा छात्र, बोला- वो मेरे भगवान है।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -