जापान के यशस्वी प्रधानमंत्री शिंजो अबे
जापान के यशस्वी प्रधानमंत्री शिंजो अबे
Share:

जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष शिंजो अबे का आज जन्म दिन है। 21 सितम्बर 1954 को टोक्यो में जन्मे शिंजो के परिवार का शुरू से राजनीति से नाता रहा है। उनके दादा, कान अबे और पिता शिंटारो अबे दोनों राजनेता थे, जबकि अबे की मां, योको किशी, जापान के प्रधान मंत्री नोबुसेक किशी की बेटी है।

प्रारंभिक शिक्षा-अबे ने सेकेकी एलीमेंटरी स्कूल, सेकेकी जूनियर हाई स्कूल और सेकेली सीनियर हाई स्कूल में पढाई कर सार्वजनिक प्रशासन का अध्ययन किया और 1977 में सेईकी विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। बाद में उन्होंने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति का भी अध्ययन किया। अप्रैल 1979 में, अबे ने कोबे स्टील में नौकरी भी की लेकिन 1982 में कंपनी को छोड़ दिया और बाद में विदेश मंत्री के कार्यकारी सहायक, एलडीपी जनरल काउंसिल के अध्यक्ष के निजी सचिव और एलडीपी के महासचिव के निजी सचिव सहित कई सरकारी पदों पर रहकर नौकरी के साथ राजनीति के गुर सीखे।

राजनीति में प्रवेश-उल्लेखनीय है कि 1993 में उनके पिता की मृत्यु के बाद शिंजो अबे यामागुची प्रान्त के पहले जिले के चुनाव में सर्वाधिक वोटों से जीते। 1999 में, वह सामाजिक मामलों के विभाग के निदेशक बने, वहीं 2000-2003 से जनीचिरो कोइज़ुमी कैबिनेट के निदेशक भी बने, बाद में उन्हें लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान उन्होंने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के मोरी गुट के सदस्य के रूप में सक्रिय रहकर कई समस्याओं का समाधान किया। 20 सितंबर 2006 को, अबे को सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

दीर्घकालिक प्रधानमंत्री-बता दें कि शिंज़ो अबे ने स्वास्थ्य कारणों से 12 सितंबर 2007 को इस्तीफा दे दिया, तो आबे की जगह यूसुओ फुकुडा ने पांच प्रधानमंत्री नियुक्त किये, लेकिन कोई भी सोलह महीने से अधिक समय तक पद पर नहीं रहा। कालांतर में 2012 के आम चुनाव में एलडीपी की भारी जीत हुई और अबे फिर से प्रधान मंत्री बन गए. 2014 के आम चुनाव में अबे फिर से निर्वाचित हुए, गठबंधन साथी कोमिटा के साथ अपने दो-तिहाई बहुमत को बनाए रखा। जापान के युद्ध के बाद शिंजो अबे तीसरे ऐसे प्रधान मंत्री हैं, जो सबसे अधिक लंबे समय तक इस पद पर आसीन हैं । इस दृष्टि से जापान के दीर्घकालिक प्रधानमंत्री बनने के श्रेय शिंजो अबे को ही जाता है।

स्मरण रहे कि भारत के जापान से बेहतर रिश्ते हैं। यही कारण है कि दोनों देश एक दूसरे को सहयोग करते हैं। हाल ही में शिंजो अबे ने अहमदाबाद से मुंबई तक चलने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला पीएम मोदी के साथ रखी थी। इसके अलावा विभिन्न 15 अनुबंधों पर भी दस्तखत किये गए. हम शिंजो के दीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।

 यह भी देखें 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी जापान और अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय वार्ता

भारत-जापान मित्रता पर, चीन की त्योरियां चढ़ीं

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -