एक फिल्म से रातों रात स्टार बन गए थे संजय कपूर, टीवी शोज में भी किया काम
एक फिल्म से रातों रात स्टार बन गए थे संजय कपूर, टीवी शोज में भी किया काम
Share:

बॉलीवुड में कपूर परिवार का अपना एक अलग ही रुतबा है। वहीं कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता संजय कपूर का आज जन्मदिन है। संजय का जन्म 17 अक्तूबर 1965 को मुंबई में हुआ और उनके पिता सुरिंदर कपूर खुद बड़े फिल्म निर्माता थे। आप सभी जानते ही होंगे कि संजय के साथ ही बोनी कपूर और अनिल कपूर भी सुरिंदर कपूर के बेटे हैं। अब हम आपको बताते हैं संजय कपूर के बारे में। जी दरअसल संजय कपूर ने साल 1995 में फिल्म ‘प्रेम’ से तब्बू के साथ डेब्यू किया। इस फिल्म के बनने के बाद यह रिलीज कई साल बड़ा हुई जिससे इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर असर पड़ा और संजय को लोगों ने पसंद नहीं किया।

इस फिल्म के बाद संजय कपूर ने फिल्म 'राजा' की और इस फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित नजर आईं। देखते ही देखते फिल्म हिट हो गई और संजय कपूर रातों रात स्टार बन गए। राजा फिल्म के बाद संजय कपूर ने ‘औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसी फ़िल्में की जो सुपरहिट रही। हालाँकि इन फिल्मों से भी संजय कपूर के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं साल 2002 में उन्होंने फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ में नकारात्मक किरदार निभाया और इस फिल्म में संजय के अभिनय को काफी पसंद किया गया लेकिन फिल्म फ्लॉप रही।

वहीं अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘कयामत’ में संजय कपूर ने एक आतंकवादी का किरदार निभाया, और इसे भी फैंस का प्यार मिला। हालाँकि यहां तक भी संजय कपूर का सिक्का नहीं चला और उन्होंने अभिनय कम कर दिया। वैसे फिल्मों के अलावा संजय ने टीवी शो में भी काम किया है। वह साल 2003 में टीवी सीरियल ‘करिश्मा- द मिरैकल ऑफ डेस्टिनी’ में करिश्मा कपूर के साथ नजर आए। वहीं उसके बाद उन्होंने और भी शोज में काम किया। लव लाइफ के बारे में बात करें तो साल 1997 में संजय कपूर ने एनआरआई महीप कपूर से शादी की और दोनों के दो बच्चे बेटी शनाया कपूर और बेटा जहां कपूर है।

रणवीर सिंह ने उड़ाए फैंस के होश, शर्टलेस सेल्फी शेयर कर पूछा- रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं?

सनी लियोनी संग अडल्ट कॉमेडी करेंगे बॉलीवुड के ये मशहूर फिल्ममेकर

फोटोग्राफर्स को पोज दे रही थी उर्वशी रौतेला तभी हो गई ऐसी गलती कि।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -