कभी अपनी टी-शर्ट तो कभी नोज रिंग के लिए सुर्ख़ियों में रहीं सानिया मिर्ज़ा
कभी अपनी टी-शर्ट तो कभी नोज रिंग के लिए सुर्ख़ियों में रहीं सानिया मिर्ज़ा
Share:

मात्र 16 साल की उम्र में विंबलडन जूनियर युगल खिताब जीतने वाली हैदराबादी लड़की सानिया मिर्जा का आज जन्मदिन है। सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था और आज सानिया का 35वां जन्मदिन है। आप सभी को बता दें कि सानिया ने मात्र 29 साल की उम्र में छह ग्रैंडस्लैम खिताब (तीन महिला युगल, तीन मिश्रित युगल) अपने नाम किये हैं। वहीं उन्होंने निकाह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ किया है। वह अब एक बेटे की माँ है। जी दरअसल साल 2018 में इजहान का जन्म हुआ और मां बनने के बाद सानिया ने एक बार फिर तीन साल बाद इंटरनेशनल टेनिस में वापसी की। उसके बाद उन्होंने यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल का खिताब जीता।

सानिया केवल उम्दा खेल ही नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व के चलते भी स्टार रहीं। सानिया ने अपनी आत्मकथा लिखी है जिसमे उन्होंने लिखा है, 'विंबलडन में मेरी टीशर्ट पर चर्चा हुई तो अमेरिकी ओपन में नथ पर।।। मैं जो कुछ भी पहनती, उसे बगावत का प्रतीक मान लिया जाता।।।शायद विदेशी मीडिया ने एक युवा भारतीय लड़की को पहले इस मुकाम पर नहीं देखा था या मैं एक पारंपरिक भारतीय लड़की के अमेरिकियों के मानदंड पर खरी नहीं उतरती थी।।' जी दरअसल, एक समय ऐसा था जब सानिया फैशन आइकॉन बनीं थीं।

जी दरअसल सानिया की नथ (नोज रिंग) भी भारत में काफी लोकप्रिय हुई थी और बाजार में तो इसे सानिया नोज रिंग के नाम से जाना जाने लगा था। सानिया मिर्जा एक ऐसी खिलाडी रहीं जिन्होंने अकेले अपने बूते महिला टेनिस की पूरी तस्वीर बदल डाली। जब भी सोशल मीडिया पर सानिया को लोग भारत-पाक क्रिकेट मैचों के दौरान खींचने की कोशिश करतें तो वो अपने ही निराले अंदाज में उनका जवाब देती और इसी के चलते भी वह सुर्ख़ियों में रहीं हैं। फिलहाल सानिया को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज फिर राहत, जानिए आज का भाव

इन राज्यों में अगले 2 दिन जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दी चेतावनी

सूर्योदय का अर्घ्य, भूल से भी न करें यह गलतियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -