10 अफेयर के बाद भी अकेले रह गए सलमान खान, इन मशहूर अभिनेत्रियों को किया डेट
10 अफेयर के बाद भी अकेले रह गए सलमान खान, इन मशहूर अभिनेत्रियों को किया डेट
Share:

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीतने वाले सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान का आज 56वां जन्मदिन है। सलमान को लोग बहुत पसंद करते हैं और अपने अंदाज से सलमान ने करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है। हालाँकि सलमान 56 साल के होने के बाद भी सिंगल है लेकिन उनके अफेयर के चर्चे बहुत रहे हैं। जी हाँ, आज सलमान के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनके अफेयर्स के बारे में। कहा जाता है सलमान की जिंदगी में सबसे पहले संगीता बिजलानी आईं थीं, हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता किसी कारण के चलते खत्म हो गया।

वहीं अफेयर खत्म होने के बाद संगीता ने पूर्व क्रिकेट टीम कप्तान मोहम्मद अजरूद्दीन से शादी कर ली है। वहीं संगीता से अलग होने के बाद सलमान खान का अफेयर सोमी अली के साथ चला। आप सभी को बता दें कि सोमी एक पाकिस्तानी अभिनेत्री थी और ऐसा कहा जाता है कि सलमान के एब्यूसिव व्यवहार के कारण सोमी ने उन्हें छोड़ दिया। वहीं अब तक सोमी भी कई बार इस पर खुलासे कर चुकीं हैं। सोमी के बाद सलमान का नाम ऐश्वर्या से जुड़ा। सलमान खान और ऐश्वर्या का अफेयर तो हम सभी को अच्छे से पता है और इनके इस अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

कहा जाता है दोनों 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान करीब आएं और इस फिल्म के बाद दोनों काफी समय तक साथ रहे लेकिन दोनों के बीच गलतफहमियों के वजह से दोनों अलग हो गए। ऐश्वर्या के बाद सलमान ने उनकी हमशक्ल स्नेहा उल्लाल को डेट किया। कहा जाता है सलमान की जिंदगी में ऐश्वर्या के बाद स्नेहा उल्लाल आई। ये दोनों ने फिल्म लकी में साथ काम किया था और उसी दौरान इन दोनों के बीच की नजदीकियों की खबरें आई थी। हालाँकि आजकल स्नेहा जॉब कर रहीं हैं। स्नेहा के बाद सलमान का नाम कैटरीना के साथ जुड़ा हालाँकि दोनों ने हमेशा अपने रिश्तों पर सफाई दी और दोनों के बीच कुछ नहीं है ऐसा कहा गया। कैटरीना के बाद सलमान का नाम जरीन खान के साथ जुड़ा हालाँकि दोनों जल्द अलग हो गए।

जरीन के बाद सलमान का नाम डेजी शाह से जुड़ा जिन्हें बॉलीवुड में सलमान खान ने खुद अपनी ही फिल्म जय हो में लॉन्च किया था। हालाँकि दोनों जल्द अलग हो गए। डेजी के अलावा सलमान का नाम महक चहल, लुलिया वंतूर से जुड़ चुका हालाँकि आज तक सलमान ने किसी के साथ भी अपना रिलेशनशिप ऑफिसियल नहीं किया। फिलहाल सलमान को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनांए।

Breaking News: सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती!

'सलमान ने भाइयों संग मिलकर मेरे साथ दुष्कर्म किया, शत्रुघ्न ने मुझपर काला जादू किया है': अभिनेत्री का आरोप

बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा को सलमान खान ने कहा 'बहन जी', जानिए क्या है वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -