बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनेताओं तक ने दी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनेताओं तक ने दी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई
Share:

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। आप तो जानते ही होंगे सलमान खान का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता है। ऐसे में आज यानी 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस से लेकर कई नामी हस्तियां उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं। इस लिस्ट में सेलेब्स से लेकर कुछ राजनेता भी शामिल हैं जो सलमान को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे है। कैटरीना कैफ ने सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान की एक तस्वीर पोस्ट की है।

इस पोस्ट के साथ अदाकारा ने कैप्शन में लिखा है- 'आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं सलमान खान। सभी का प्यार हमेशा आपके साथ रहे।' वहीं उनके अलावा शिल्पा शेट्टी ने सलमान खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'मेरे रॉकस्टर सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा यूमैन रहने के लिए धन्यवाद। गरजते रहो हमारे टाइगर। ढेर सारा प्यार।' इसी के साथ सोनम कपूर ने भी अपने फेवरेट को-स्टार सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो सलमान खान , आप जो चाहते हैं आपको मिले। सोनम के अलावा आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो पोस्ट शेयर किए हैं। इनमे से एक में आयुष्मान, सलमान खान के गानों पर एक्टिंग करते हुए दिख रहे हैं।

वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने सलमान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं सलमान खान भाई। ढेर सारा प्यार आपको। इसी के साथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एमपी नकुल कमल नाथ ने भी सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। नकुल ने सलमान को जन्मदिन पर विश करते हुए अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तरह कई लोगों ने सलमान को जन्मदिन की बधाई दी है।

खास पोस्ट लिखकर कैटरीना कैफ ने दी सलमान को जन्मदिन की बधाई

भतीजी आयत के साथ सलमान ने काटा जन्मदिन का केक, वीडियो वायरल

सलमान संग एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -