अभिनेता बनने इंदौर से मुंबई आए थे सलीम खान, पहली सैलरी थी मात्र 400 रुपए
अभिनेता बनने इंदौर से मुंबई आए थे सलीम खान, पहली सैलरी थी मात्र 400 रुपए
Share:

आज सलमान खान के पिता सलीम खान का जन्मदिन है। सलीम खान ने अपने करियर में खूब मेहनत की और उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज उनके तीनों बेटे इंडस्ट्री में नाम कमा रहे है। आपको बता दें कि सलीम खान के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इस लिस्ट में सलमान सबसे बड़े हैं और उसके बाद अरबाज, सोहेल और अलविरा हैं। वहीं सलीम खान और हेलेन ने एक बच्ची को गोद लिया है जिसका नाम अर्पिता खान है। आप सभी को बता दें कि सलीम खान का जन्म इंदौर में हुआ था और करीब 150 साल पहले उनके पूर्वज अफगानिस्तान से आकर भारत में बस गए थे।

कहा जाता है सलीम के पिता पुलिस में थे और इसी के चलते उनके घर में बड़ा ही सख्त माहौल था। जिस समय सलीम खान बहुत छोटे थे उसी समय उनके माता-पिता का निधन हो गया। वहीं उसके बाद जब सलीम थोड़े बड़े हुए तो उन्होंने सोचा वह अभिनेता बन जाए। यही सपना लेकर सलीम खान मुंबई आ गए। वहीं एक बार एक शादी में डायरेक्टर के। अमरनाथ की नजर सलीम खान पर पड़ी और उन्हें सलीम की कद-काठी और चेहरा-मोहरा हीरो वाला लगा। उसके बाद अमरनाथ उनके पास गए और उन्हें तुरंत अपने ऑफिस में बुलाया।

कहा जाता है अमरनाथ ने सलीम को 400 रुपए सैलरी पर नौकरी पर रख लिया। वहीं शुरुआत में सलीम को छोटे-मोटे रोल मिले लेकिन धीरे-धीरे वह हिट होने लगे। उसके बाद उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। कहा जाता है जावेद उस जमाने के क्लैपर ब्वॉय थे। उस समय जावेद सलीम के पक्के दोस्त बन गए और उन्होंने सलीम को लेखक बनने की सलाह दी। उसके बाद सलीम ने जावेद की सलाह मानकर अभिनय छोड़ दिया और लेखक/निर्देशक अबरार अलवी के सहायक बन गए। उसके बाद सलीम-जावेद की जोड़ी बनी और फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ की दमदार स्क्रिप्ट लिखी। यह फिल्म सुपर हिट रही और इसके बाद इस जोड़ी ने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी जो बेहतरीन रहीं।

साल 1964 में सलीम ने सुशीला चरक से शादी कर ली। वहीं शादी के बाद‌ सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया और शादी के बाद सलीम की मुलाकात हेलेन से हुई। कहा जाता है सलीम हेलेन को पसंद करने लगे और उन्हें उनसे प्यार हो गया। उसके बाद सलीम ने अपनी पत्नी सलमा के होते हुए भी साल 1981 में हेलेन से शादी कर ली। हालाँकि आज हेलन सभी के दिलों में जगह बना चुकीं है और वह खान परिवार का एक अहम हिस्सा है।

तीसरी शादी की खबरों के बीच इस मशहूर अभिनेत्री ने आमिर खान को लेकर कही ये बड़ी बात

जैकी भगनानी संग सात फेरे लेंगी रकुल प्रीत सिंह!, कहा- 'मेरी शादी होगी...'

T-Series को लेकर लकी अली ने किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -