भारत के लिए रियो ओलिंपिक में साक्षी ने जीता था पहला मेडल जीता
भारत के लिए रियो ओलिंपिक में साक्षी ने जीता था पहला मेडल जीता
Share:

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक का आज जन्मदिन है। आप सभी को बता दें कि साक्षी मलिक रियो 2016 ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी है। जी हाँ, वहीँ ओलंपिक में जीता गया कांस्य पदक, उनकी अनगिनत उपलब्धियो में से एक है। आप सभी को बता दें कि साक्षी मलिक का जन्म 3 सितंबर 1992 को हरियाणा के रोहतक जिले के मोखरा गाँव में हुआ था।

साक्षी मलिक के दादा सुबीर मलिक ख़ुद एक पहलवान थे, और उन्हें देखने के बाद और उनसे प्रेरित होकर साक्षी मलिक ने रेसलिंग में आने का इरादा किया। आप सभी को बता दें कि रियो में महिलाओं के 58 किग्रा वर्ग के रेपचेप दौर में किरगिस्तान की पहलवान को अंतिम क्षणों में मात देकर भारत के लिए रियो ओलिंपिक में पहला मेडल जीता था। उस दौरान साक्षी पहले 0-5 से पिछड़ रही थीं लेकिन इसके बाद साक्षी ने बराबरी की और आखिरी के नौ सेकंड में साक्षी शानदार खेल दिखाते हुए मेडल हासिल किया था। जी हाँ, वहीँ रियो ओलिंपिक से लौटने के बाद साक्षी पर इनामों की बारिश होने लगी।

उन्हें भारत सरकार ने सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया था, जिसका नाम अब बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रख दिया गया था। वहीँ साल 2017 में साक्षी मलिक को पद्मश्री दिया गया था। आपको बता दें कि साल 2014 ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में साक्षी मलिक ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता था। साक्षी मलिक को आज हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

रिकॉर्ड GDP ग्रोथ, शानदार GST कलेक्शन, फिर भी अगस्त में गई 16 लाख लोगों की नौकरियां

बढ़ते कोरोना मामलों पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने जताई चिंता

झारखंड में सेना के जवान को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -