16 साल की उम्र में ही सायरा बानो ने दे दिया था दुगनी उम्र के दिलीप कुमार को दिल
16 साल की उम्र में ही सायरा बानो ने दे दिया था दुगनी उम्र के दिलीप कुमार को दिल
Share:

अपने समय में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली और अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीतने वाली सायरा बानो का आज जन्मदिन है। सायरा बानो आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहीं हैं। सायरा बानो के पति दिलीप कुमार रहे हैं लेकिन अब उनका निधन हो चुका है और सायरा बानो अकेली हो चुकीं हैं। सायरा बानो दिलीप कुमार से बहुत प्यार करती हैं और इस बात का सबूत उनकी प्रेम कहानी है। सायरा बानो मात्र 16 साल की उम्र में ही दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं।

जी हाँ, पहले तो हम आपको यह बता दें कि सायरा बानो ने साल 1961 में जंगली फिल्म से शम्मी कपूर के अपोजिट अपने करियर की शुरुआत की। फिल्मों में आते ही सायरा ने इस बात का मन बना लिया था कि उन्हें दिलीप कुमार के साथ फिल्म जरूर करनी है। करीब 16 साल की उम्र से ही एक्ट्रेस सायरा बानो दिलीप साहब के प्रेम में पड़ गईं थीं। वह उनके साथ फिल्म में काम तो करना चाहती थीं और उनसे शादी करने की भी इच्छा रखती थीं। सायरा बानो ने जब दिलीप कुमार को फिल्म आन में देखा तो उन्हें इस फिल्म में दिलीप कुमार का अंदाज और अभिनय इतना पसंद आया कि उन्होंने उनसे शादी करने का मन बना लिया। वैसे सायरा ने दिलीप कुमार से साल 1966 में शादी की थी।

उस समय उनकी उम्र 22 साल थी और दिलीप कुमार उस समय 44 साल के थे। हालाँकि इन दोनों का प्यार आज भी दुनिया के सामने एक मिशाल है दोनों का प्यार कितना अहम और गहरा था यह आज तक लोग देख सकते हैं। सायरा ने दिलीप कुमार के साथ गोपी, सगीना और बैराग जैसी फिल्मों में काम किया और अब जब दिलीप कुमार इस दुनिया में नहीं है तो सायरा बानो उनकी यादों में जी रहीं हैं। आज सायरा बानो को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी बच्चो को लगने वाली वैक्सीन: मनसुख मांडविया

कल्याण सिंह के निधन पर लाल कृष्ण आडवाणी ने जताया गहरा शोक

ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस को दी राखी की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -