रोमांस किंग के नाम से जाने जाते थे यश चोपड़ा
रोमांस किंग के नाम से जाने जाते थे यश चोपड़ा
Share:

हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर और किंग ऑफ़ रोमांस के नाम से मशहूर यश चोपड़ा की आज 88वी बर्थ एनिवर्सरी हैं। यश का जन्म 27 सितम्बर 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। यश ने अपने फ़िल्मी करियर में कई सारी हिट फ़िल्में दी है। उनकी सभी फिल्मों में खासतौर से रुमानियत होती थी और इस वजह से यश ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली थी। उनकी सभी फिल्मों की कहानी से लोग इस तरह से जुड़ जाते थे कि वो खुद को उस माहौल में ढाल लेते थे। यश की लगभग सभी फ़िल्में लोगों के दिलों को छू जाती थी। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको यश से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं।

यश के माता-पिता की आठ संतान थी और उनमे से वो सबसे छोटे थे। यश अपनी स्कूली पढाई पूरी करने के बाद इंजीनियर बनने का सपना लेकर मुंबई चले आए थे। लेकिन वो अपनी पढाई शुरू करते इससे पहले ही उन्होंने अपने बड़े भाई बीआर चोपड़ा और आईएस जौहर के साथ मिलकर साल 1959 में फिल्म 'धुल का फूल' के जरिए सहायक निर्देशक के तौर पर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद तो जैसे यश हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के ही होकर रह गए। यश ने अपने करियर में 'दीवार, कभी-कभी, डर, चांदनी, सिलसिला, दिल तो पागल है, वीर जारा' जैसी कई एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी हैं।

यश ने अपनी फिल्मों के जरिए ही बड़े परदे पर रोमांस को अलग ही लेवल तक पंहुचा दिया हैं। यश ने अपनी फिल्मों के जरिए ही शाहरुख़ खान, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े अभिनेताओं को अलग ही पहचान दिलाई हैं। यश भले ही किंग ऑफ़ रोमांस कहलाते हो लेकिन उन्होंने फिर भी अरेंज मैरिज की थी। यश ने साल 1970 में पामेला चोपड़ा से शादी की थी। उनके दो बेटे आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा हैं। आदित्य को इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक हैं वही उदय बॉलीवुड एक्टर हैं। यश चोपड़ा ने 21 अक्टूबर साल 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

NCB के सामने सारा अली खान ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ड्रग्स लेते थे सुशांत

रिया चक्रवर्ती के अधिवक्ता ने किया बड़ा खुलासा, कहा- जांच एजेंसियों पर डाला जा रहा है दबाव

ड्रग केस: धर्मा प्रोडक्शन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद गिरफ्तार, घर से मिले थे ड्रग्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -