पाकिस्तानी नाटकों में भी काम कर चुकीं हैं बॉलीवुड की 'भोली पंजाबन'
पाकिस्तानी नाटकों में भी काम कर चुकीं हैं बॉलीवुड की 'भोली पंजाबन'
Share:

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों को जीतने वाली ऋचा चड्ढा का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। ऋचा चड्ढा का जन्म पंजाब के अमृतसर में 18 दिसंबर 1986 को जन्म हुआ था। वहीं उनकी पढ़ाई के बारे में बात करें तो वह उन्होंने दिल्ली से की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टेफन कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। दिल्ली से ही उन्होंने मॉडलिंग को अपना करियर बनाया और बॉलीवुड में आने के लिए मेहनत शुरू कर दी।

उनकी पहली फिल्म साल 2008 में आई जिसका नाम था ‘ओए लक्की! लक्की ओए’। यह फिल्म कॉमेडी फिल्म थी और इसी फिल्म के बाद वह सभी को पसंद आईं। वैसे इसके पहले ऋचा ने भारत के अलावा पाकिस्तान में भी कई नाटक में काम किया था। आज ऋचा भोली पंजाबन के नाम से मशहूर हैं। यह किरदार उन्होंने फिल्म फुकरे और फुकरे रिटर्न्स में निभाया है जो लोगों को बड़ा पसंद आया है। इन फिल्मों के अलावा ऋचा ने मसान, कैबरे, सरबजीत, गैंग्स ऑफ वासेपुर, मैं और चार्ल्स जैसी फिल्मों में काम किया है जो सभी बड़ी बेहतरीन रहीं हैं।

ऋचा साल 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से भी खूब सुर्खियों में आईं थी। अब बात करें ऋचा चड्ढा के निजी जीवन के बारे में तो वह बॉलीवुड एक्टर अली फज़ल को डेट कर रहीं हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। वहीं काम के बारे में बात करें तो जल्द ही वह साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक में दिखाई देने वाली हैं जिसका ट्रेलर बीते दिनों ही रिलीज हुआ था।

2020 में मानव विकास सूचकांक में 131 वें पायदान पर भारत: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

संत बाबा राम सिंह की खुदकुशी से दुखी हैं कमलनाथ, ट्वीट कर जताया शोक

संपत्ति विवाद में एक साल के मासूम की टंकी में फेंककर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -