हनीमून पर ही अपनी शादी का सच समझ गईं थीं रेखा, इस एक्टर की माँ ने की थी चप्पल से पिटाई!
हनीमून पर ही अपनी शादी का सच समझ गईं थीं रेखा, इस एक्टर की माँ ने की थी चप्पल से पिटाई!
Share:

सदाबहार अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन है। रेखा ने अपने करियर में कई मुकाम देखे जो बेहतरीन रहे। वह सुपरहिट हुईं और आज तक सुपरहिट हैं। हालाँकि उनका निजी जीवन हमेशा विवादों से घिरा रहा। रेखा ने अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए बहुत ही कम उम्र में फिल्म जगत में काम करना शुरू कर दिया था। उसके बाद उन्होंने सफल अभिनेत्री के रूप में फिल्मी जगत में अपनी जगह बनाई और आज वह सुपरहिट अदाकारा हैं। रेखा की शादी के बारे में बात करें तो उन्होंने बिजनसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, हालाँकि शादी के 6 महीने बाद ही उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मुकेश की आत्महत्या का पूरा इल्जाम रेखा पर लगा लेकिन अपने पति के निधन के काफी समय बाद रेखा ने बड़ा राज खोला और अपनी चुप्पी तोड़ी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा , 'मैं सबसे पहले हर किसी को ये बताना चाहती हूं कि तलाक मैं नहीं बल्कि मुकेश लेना चाहते थे। उन्होंने मुझसे तलाक मांगा था। शायद अरेंज मैरिज के लिए मेरी जल्दबाजी ठीक नहीं थी। मैंने कभी भी रिश्ते पर हार नहीं मानी। अगर हम ये मानते थे कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं तो उन्हें उसी वक्त अलग हो जाना चाहिए था।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था, 'जब हम लंदन में अपना हनीमून मनाने गए थे उस वक्त ही मुझे हमारे रिश्ते के बारे में पता चल गया था।'

कहा जाता है मुकेश की मौत के बाद रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की थी। जी दरअसल उस दौर में रेखा के इश्क के काफी चर्चे थे लेकिन विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा रेखा को बिलकुल भी पसंद नहीं करती थीं। उन्होंने रेखा को धक्का दे दिया और चप्पल से पिटाई भी की थी। वहीं रेखा ने कभी यह बात नहीं मानी। रेखा अब अकेली हैं लेकिन फिर भी वह अपनी मांग में सिन्दूर भरती हैं जो किसके नाम का है कोई नहीं जानता। फिलहाल रेखा को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

अगर विक्की कौशल ने नहीं की होती ये फिल्म तो नहीं मिलती ‘सरदार उधम’

अमिताभ बच्चन को प्रतिमाह 18।9 लाख रुपये देगा SBI, जानिए क्या है मामला

आर्यन खान को मिला सोनू सूद का सपोर्ट, स्वरा भास्कर ने भी कह डाली ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -