जीनत अमान संग दुष्कर्म सीन नहीं करना चाहते थे रज़ा मुराद, चौका देगी वजह
जीनत अमान संग दुष्कर्म सीन नहीं करना चाहते थे रज़ा मुराद, चौका देगी वजह
Share:

अपने दौर के खलनायक रज़ा मुराद आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में रज़ा मुराद ने कई हिट फिल्मों में काम किया है जो आपने देखी ही होंगी। रज़ा मुराद का जन्म 23 नवम्बर 1950 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। आपको बता दें कि उनके पिता बॉलीवुड के सक्रीय अभिनेता थे और फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले रजा मुराद का रुझान बचपन से ही अभिनय की तरफ था।

इसी के चलते उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1965 में आई फिल्म 'जोहर महमूद इन गोवा' से की और इस फिल्म के बाद उन्हें कई फ़िल्में मिली जो बेहतरीन रहीं। वैसे तो रजा ने कई फिल्मों में अभिनय किया,लेकिन पहचान उन्हें 1982 में आई फिल्म 'प्रेम रोग' से मिली। इस फिल्म में वह ठाकुर वीरेन प्रताप के रोल में खलनायक की भूमिका में नजर आयें और इसी फिल्म के बाद वह सुपरहिट हो गए। एक बार रज़ा मुराद, जीनत अमान के साथ साल 1987 में आई फिल्म डाकू हसीना में काम कर रहे थे।

इस फिल्म में रज़ा और जीनत दोनों ही डाकू के किरदार में थे और स्क्रिप्ट के मुताबिक रज़ा को जीनत संग दुष्कर्म सीन शूट करना था। हालाँकि रजा ने इससे साफ़ इंकार कर दिया था। जी हाँ, कहा जाता है जब मुराद को बताया गया कि उन्हें जीनत के साथ एक दुष्कर्म का सीन शूट करना है तो उन्होंने अपने कदम पीछे ले लिया। केवल यही नहीं बल्कि वह जीनत को गंदी निगाह से छूने तक को तैयार नहीं थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जीनत अमान उनकी कजिन बहन थीं। जी हाँ, असल जिंदगी में रज़ा और जीनत चचेरे भाई-बहन थे, इसी के चलते रजा ने ऐसा करने से साफ़ मना कर दिया था। हालाँकि बाद में जीनत के मनाने पर रजा मान गए थे। फिलहाल रजा को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

क्रिप्टोकरेंसी पर कानून लाने की तैयारी में मोदी सरकार, कैबिनेट के सामने पेश होगा बिल

आज घोषित किया जाएगा Amazon क्विज के विनर का नाम

इंदौर: MRTB हॉस्पिटल से वायर काट ले गए चोर, लैब मशीनें बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -