अक्षय ने दिया था रवीना को धोखा, इस अभिनेता के लिए आत्महत्या करने वाली थी अभिनेत्री
अक्षय ने दिया था रवीना को धोखा, इस अभिनेता के लिए आत्महत्या करने वाली थी अभिनेत्री
Share:

बॉलीवुड में मस्त मस्त गर्ल के नाम से मशहूर रवीना टंडन का आज जन्मदिन है। आज रवीना अपना 47वां जन्मदिन मना रहीं हैं। रवीना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जो आपने देखी ही होंगी। रवीना एक बेहतरीन अदाकारा है और आज भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं। रवीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में रिलीज फिल्म पत्थर के फूल से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

रवीना का नाम अक्षय कुमार से जुड़ चुका है। जी दरअसल दोनों ने काफी सालों तक एक-दूजे को डेट किया लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। कहा जाता है रवीना अक्षय के दिलफेंक स्वभाव से परेशान रहती थीं। जिस समय उन दोनों का अफेयर चल रहा था, उस दौरान भी अक्षय का नाम अक्सर किसी न किसी के साथ जुड़ता रहता था। इसी के चलते दोनों अलग हो गए। रवाीना ने एक बार खुलासा करते हुए कहा था कि, 'अक्षय के जब उनसे रिश्ते थे तो उस वक्त उनका दो और लड़कियों से संबंध था।'

केवल यही नहीं बल्कि रवीना ने यह भी बताया था कि, 'एक बार अक्षय ने उनसे शादी के लिए कहा और दोनों ने मंदिर में जाकर गुपचुप इंगेजमेंट भी किया, लेकिन अक्षय को यह डर लगा कि इससे उनकी गर्ल फैन कम हो जाएंगी और बाॅलीवुड में उनकी लोकप्रियता कम हो जाएगी। इसलिए उन्होंने इसे कभी पब्लिक नहीं किया।' वहीं बाद में वह रवीना से अलग हो गए। अक्षय के अलावा अजय देवगन से भी रवीना का नाम जुड़ा है। कहा जाता है अजय देवगन के लिए तो रवीना टंडन ने आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी। खैर इन सभी से परे रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है और उनके 4 बच्चे हैं जिनमे से दो लड़कियों को रवीना ने शादी से पहले गोद लिया था।

'आश्रम-3' की यूनिट को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, स्वरा बोली- नए भारत में कोई भी सुरक्षित नहीं

आज दिए जा रहे हैं 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स, कंगना से लेकर रजनीकांत तक का है नाम

करवा चौथ पर गोविंदा ने पत्नी सुनीता को दिया इतना महंगा गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -