एडवर्टाइज़िंग इंडस्ट्रीज़ के लिए काम करते थे रणवीर, बचपन से था अभिनेता बनने का सपना
एडवर्टाइज़िंग इंडस्ट्रीज़ के लिए काम करते थे रणवीर, बचपन से था अभिनेता बनने का सपना
Share:

रणवीर सिंह एक सुपरस्टार हैं और आज उनका जन्मदिन है। रणवीर सिंह ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दी हैं और अब भी दे रहे हैं। रणवीर सिंह का बॉलीवुड फैमिली से ताल्लुक न होते हुए भी उन्होंने बॉलीवुड में अपने हुनर से नाम कमाया और आज वह मशहूर अभिनेता बन चुके हैं। रणवीर सिंह भवनानी का जन्म 6 जुलाई 1985 में मुबंई में हुआ था और वह एक सिंधी परिवार से हैं। आप सभी को बता दें कि उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ी बहन हैं। रणवीर की माता का नाम अंजू भवनानी और पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है। वहीं उनकी बहन का नाम रितिका है।

रणवीर हमेशा से ही एक अभिनेता बनना चाहते थे, हालाँकि रणवीर को हमेशा लगता था कि उनका यह सपना शायद कभी पूरा नहीं होगा, इसीलिए उन्होंने लेखन (कंटेंट राइटिंग) की ओर अपना करियर बनाना का सोचा। सबसे पहले रणवीर सिंह ने एडवर्टाइज़िंग इंडस्ट्रीज़ के लिए भी काम किया लेकिन उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में आकर अपने सपने को पूरा किया। उन्होंने इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। वहीं इस दौरान ही उन्होंने फिल्मों में जाने का फैसला लिया और बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशंस दिए। वह तब तक प्रयास करते रहे जब तक उन्हें फिल्म में साइन नहीं कर लिया गया। निजी जीवन के बारे में बात करें तो काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में इटली में सिंधी और कोंकणी रीती-रिवाज़ों से शादी की थी। जी हाँ और दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत फिल्म राम लीला की शूटिंग के दौरान हुई थी और दोनों का अफेयर करीब 6 साल तक चला।

रणवीर के करियर की बात करें तो उन्होंने अमेरिका से लौटने के बाद एक जानी-मानी एडवरटाईज़िंग एजेंसी में बतौर कॉपीराइटर काम किया था और उसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू की और साथ-साथ ही फिल्मों के लिए ऑडिशंस भी देते रहे। उसके बाद उनको पहली ही फिल्म बॉलीवुड के सबसे बड़े बैनर की मिल गई। साल 2010 में रणवीर को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में ऑडिशन देने का मौका मिला जिसमें वह लीड रोल के लिए सिलेक्ट हो गये। वहीं उसके बाद रणवीर ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह सुपरस्टार हैं। वह जल्द सर्कस फिल्म में दिखने वाले हैं।

रिलीज हुआ डार्लिंग्स का धमाकेदार टीजर, आलिया भट्ट ने खेला खतरनाक खेल

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार खुश दिखे राज कुंद्रा, पत्नी संग हैं वेकेशन पर

Video: बाथरूम में बैठकर शहनाज गिल ने दिया इंटरव्यू, देखकर शॉक्ड हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -