रजनीकांत ने कभी बस कंडक्टर तो कभी की कुली की नौकरी, इस तरह बने सिनेमा जगत के सुपरस्टार
रजनीकांत ने कभी बस कंडक्टर तो कभी की कुली की नौकरी, इस तरह बने सिनेमा जगत के सुपरस्टार
Share:

भारत के दिग्गज एक्टर तथा सुपरस्टार रजनीकांत का आज बर्थडे है। 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू में जन्मे रजनीकांत ने कठोर श्रम से आज ये सफलता हासिल की है। आज उनके प्रशंसक ट्विटर पर 70th Birthday CDP मतलब कॉमन डिस्प्ले पिक्चर को वायरल कर रहे हैं। ये उनके 70वें बर्थडे के लिए तैयार की गई है। रजनीकांत का वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था उनका बचपन बहुत अभाव में बीता। बचपन में ही उनकी मां का देहांत हो गया था। 

घर चलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। घर चलाने के लिए रजनीकांत ने कुली तक का कार्य किया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि रजनीकांत पहले बस कंडक्टर का कार्य करते थे। उनका फिल्मों में काम करना आरम्भ से सपना था। रजनीकांत ने एक्टिंग करियर का आरम्भ कन्नड़ नाटकों से किया था। वहां महाभारत के दुर्योधन के तौर पर उनकी एक्टिंग की बहुत प्रशंसा होती थी। रजनीकांत ने तमिल सिनेमा जगत में एंट्री करने से पूर्व तमिल भाषा की शिक्षा ली थी। उनकी प्रथम फिल्म अपूर्वा रागनगाल थी। इस फिल्म में कमल हासन भी दिखाई दिए थे। 

फिल्मों में रजनीकांत को बड़ी उपलब्धि बिल्ला नाम की फिल्म से मिली थी। अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन, जो 1978 में रिलीज हुई थी, बिल्ला का ही रिमेक थी। आपको बता दें कि रजनीकांत ने मुंदरू मूगम नाम की मूवी में फर्स्ट टाइम तिहरा किरदार किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए तमिलनाडु सरकार ने उनको बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा था। अंधा कानून फिल्म रजनीकांत की प्रथम हिंदी फिल्म थी। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी तथा रीना रॉय भी इस फिल्म का पार्ट थे। 'हम' फिल्म में भी रजनीकांत अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दिए थे।

70 के हुए थलाइवा, पीएम मोदी और ए आर रहमान ने खास अंदाज में किया विश

सपना चौधरी ने शॉर्ट ड्रेस में शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- 'कतल' करेगी के।।

जानिए भरत जाधव के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -