राजेश खन्ना थे भारत के पहले और इकलौते सुपरस्टार, जन्मदिन पर घर आते थे फूलों से लदे ट्रक
राजेश खन्ना थे भारत के पहले और इकलौते सुपरस्टार, जन्मदिन पर घर आते थे फूलों से लदे ट्रक
Share:

काका, यह एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही पुराना जमाना याद आ जाता है जब बॉलीवुड में केवल एक ही नाम चलता था और वह था राजेश खन्ना। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना और उनकी बेटी ट्व‍िंकल खन्ना का जन्म एक ही तारीख पर हुआ था। जी दरअसल राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। आपको बता दें कि राजेश खन्ना ने मार्च 1973 में डिंपल कपाड़‍िया से शादी की थी, जो उनसे उम्र में काफी छोटी थीं। वहीं शादी के बाद कपल की दो बेट‍ियां ट्व‍िंकल और रिंकी खन्ना हुईं थीं।

बेतहाशा पैसा मिलने के बावजूद इस वजह से कभी शादी-पार्टी में नाचने नहीं गईं कंगना

राजेश खन्ना एक जमाने के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे हैं। जी हाँ और उनके जैसा स्टारडम दशकों में किसी एक को मिलता है। उनके इस स्टारडम से उनके पर‍िवार वाले अच्छी तरह पर‍िच‍ित थे और आए दिन अपने घर के बाहर फैंस का हुजूम देखते थे। कहा जाता है राजेश के जन्मदिन पर तो बात ही अलग होती थी। राजेश खन्ना का चार्म कुछ ऐसा था कि उनके बर्थडे वाले दिन ट्रक से लदे फूल आते थे।

राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे और वो पहले ऐसे एक्टर थे, जिन्हें सुपरस्टार का नाम दिया गया। जी हाँ और ये टैग फिल्म आराधना के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद हुआ। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे भारत के पहले और इकलौते एक्टर हैं, जिन्होंने एक के बाद एक लगातार 15 सोलो हिट फिल्में दी थीं। जी हाँ, साल 1969 से 1971 में रिलीज हुईं उनकी फिल्में सुपरहिट रहीं। उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

नहीं रहा साउथ का ये मशहूर स्टार, PM मोदी ने भी जताया शोक

शादी के बाद सामने आईं हंसिका की अनदेखी तस्वीरें

शराब ने कर दिया था 'बिग बॉस' को बर्बाद, बीमारी में बाल-बाल बची जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -