बेहद ही दिलचस्प है प्रियंका और वाड्रा की लव स्टोरी
बेहद ही दिलचस्प है प्रियंका और वाड्रा की लव स्टोरी
Share:

2019 के लोसकभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को यूपी का महासचिव के तौर पर चुना गया था, जिसको लेकर पूरे राजनीतिक गलियारों में चहलकदमी शुरू होने लगी थी।लेकिन आज हम आपको प्रियंका से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे है.... 

मात्र 13 वर्ष की आयु में प्रियंका पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। रोबर्ट ने प्रियंका को उनकी सादगी के चलते पसंद किया था। जिसके उपरांत धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। प्रियंका की दिलचस्पी भी रॉबर्ट को दिल से पसंद करने लगी थी। देखते ही देखते दोनों के रिश्ते मजबूत हो गए और दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गयी। रिपोर्ट्स के अनुसार एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने इस बात का खुलासा किया था। रॉबर्ट ने कहा था कि जब वह ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि प्रियंका उनक पसंद करती है। जिसके उपरांत हम दोनों एक दूसरे काफी बातचीत करने लगे थे। जिसके उपरांत दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आने लगे थे।

हम बता दें कि रॉबर्ट से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने प्रियंका से किस तरह से अपने प्यार का इजहार किया। रॉबर्ट ने बताया कि उन्होंने प्रियंका के सामने घुटने टेक कर अपने प्यार का इज़हार किया था, इतना ही नहीं उन दोनों ने साथ बैठकर इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार अफेयर के दिनों में रॉबर्ट प्रियंका और अपने रिश्ते के बारे में किसी से बात नहीं करते थे। वह नहीं चाहते थे कि किसी को भी इन दोनों के रिश्ते  के बारें में कुछ भी पता चले। रॉबर्ट का मानना था कि लोग इस रिश्ते का क्या मतलब निकालेंगे या फिर उन्हें गलत समझा जाएगा।

दोनों के मध्य बहुत हद तक सब कुछ ठीक रहा। जिसके उपरांत प्रियंका और रॉबर्ट ने अपेन परिवारवालों को अपने रिश्ते के बारे में कहा और शादी की इच्छा जाहिर कर दी थी। उस समय रॉबर्ट वाड्रा के पिता उनके इस निर्णय से बिलकुल भी खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वह मान गए। जिसके उपरांत वर्ष 1997 में दोनों ने शादी कर ली। जंहा अभी रॉबर्ट और प्रियंका के 2 बच्चे हैं। जिसमें 1 बेटा और 1 बेटी है। रॉबर्ट ने इंटरव्यू में कहा कि बच्चों की जिम्मेदारी प्रियंका ही संभालती हैं। रॉबर्ट घर का सारा खर्च उठाते  हैं और फिजूल खर्ची पर डांट भी लगाते हैं।

सीता माता पर की अपमानजनक टिप्पणी, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर FIR दर्ज

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी ओडीएफ: भुवनेश्वर ने खुले में शौच मुक्त अर्जित की स्थिति

रायबरेली में आप विधायक सोमनाथ भारती पर फेंकी गई स्याही, भाजपा पर लगा आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -