बड़े-बड़े सितारों को डेट कर चुकीं हैं प्रियंका, रचाई खुद से 11 साल छोटे निक से शादी
बड़े-बड़े सितारों को डेट कर चुकीं हैं प्रियंका, रचाई खुद से 11 साल छोटे निक से शादी
Share:

बॉलीवुड में अपनी अदाओं के चलते देसी गर्ल के नाम से मशहूर होने वाली प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। आज अदाकारा अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। आप सभी को बता दें कि प्रियंका ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग के साथ-साथ अपने निजी जीवन के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह अपने अफेयर्स को लेकर काफी समय तक चर्चाओं में रहीं हैं। उनका नाम कई बड़े सितारों से जुड़ चुका हैं। इस लिस्ट में शाहरुख़ से लेकर अक्षय तक का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जी हाँ, और उन दिनों में चर्चा थी कि उन्होंने असीम मर्चेंट को डेट किया था। हालंकि बॉलीवुड में काम मिलने के बाद प्रियंका ने उनसे ब्रेकअप कर लिया। वहीँ अगर प्रियंका के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू की मानें, दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला था औऱ असीम से झगड़ों की वजह से प्रियंका ने एक बार खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। वैसे इस पर कभी प्रियंका ने कुछ नहीं कहा। असीम के बाद प्रियंका का नाम अक्षय कुमार से जुड़ा। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और उसी के बाद दोनों के अफेयर की अफवाह उड़ने लगी। ऐसा होने के चलते अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को उनके साथ काम करने से मना कर दिया।

अक्षय के बाद प्रियंका का नाम बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख से जुड़ा। कहा जाता है दोनों का रिश्ता काफी गहरा था, लेकिन जैसे ही इस बारे में गौरी खान को पता चला उन्होंने शाहरुख को प्रियंका के साथ दोबारा काम करने नहीं दिया। वहीँ करियर की शुरुआत में ही प्रियंका का नाम हरमन बावेजा से भी जुड़ा। दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हरमन के अलावा प्रियंका का नाम शाहिद कपूर से भी जुड़ चुका है। कहा जाता है एक बार जब प्रियंका के घर पर आईटी डिपार्टमेंट की एक टीम पहुंची थी चो उस वक्त उनके घर का दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था। उसी के बाद पूरे बॉलीवुड में दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। वैसे अंत में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर ली और अब दोनों ख़ुशी से अपना जीवन बिता रहे हैं।

भारती ने कपिल से छुपाई थी हर्ष संग रिलेशनशिप की बात, ये है वजह

UP: इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा, कोरोना महामारी है वजह!

जन्मदिन पर ब्लैक मोनॉकिनी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, दिखाया अपना नया टैटू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -