बंगाल से लेकर बॉलीवुड तक में मशहूर हैं पाउली दाम
बंगाल से लेकर बॉलीवुड तक में मशहूर हैं पाउली दाम
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री पाउली दाम आए दिन अपने अंदाज के लिए सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। आज उनका जन्मदिन है। जी हाँ, हर साल पाउली दाम 4 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वैसे तो मुख्य रूप से पाउली दाम एक बंगाली अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है। आप सभी को बता दें कि पाउली दाम का जन्म चार अक्टूबर 1980 को कोलकाता में हुआ था। वहीं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली टीवी सीरियल से की थी।

जी हाँ, काफी लम्बे समय तक छोटे पर्दे के लिए काम करने के बाद उन्हें बड़े पर्दे का रुख लिया। पाउली दाम की पहली फिल्म अग्नि परीक्षा थी और यह फिल्म साल 2006 में आई थी। वहीं इसके बाद उन्होंने काफी लंबे समय तक बंगाली फिल्मों के लिए काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। साल 2012 पाउली दाम के लिए खास रहा क्योंकि इसी साल उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म हेट स्टोरी रही। इस फिल्म में पाउली दाम के अंदाज ने काफी सुर्खियां हासिल की थी। वहीं हेट स्टोरी के बाद वह बॉलीवुड फिल्म अंकुर शर्मा मर्डर केस, यारा सिल्ली सिल्ली और बुलबुल में नजर आईं जो बेहतरीन रहीं। पाउली दाम अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रही हैं।

जी दरअसल उन्होंने साल 2017 को गुवाहाटी के एक रेस्तरां के मालिक अर्जुन देब से शादी की थी। दोनों अपना हनीमून मनाने स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में पहुंचे थे, हालाँकि उनका हनीमून मुसीबत में तब्दील हो गया। दरअसल भारी स्नो फॉल के चलते पाउली दाम और अर्जुन देब की हालत खराब हो गई थी और दोनों की हालत काफी खराब हो गई थी। उस समय दोनों को बड़ी मुश्किल से हेलीकॉप्टर की मदद से रिजॉर्ट से बाहर निकाला गया था। पाउली दाम फिलहाल अपने अंदाज से सभी को दीवाना बनाती हैं।

देश के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

महामारी के बावजूद 'लव स्टोरी' एक बड़ी सफलता: शेखर कम्मुला

राजस्थान में भड़का किसान आंदोलन, सिंचाई पानी के लिए धरना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -