बेहद ही मुश्किलों से घिरी हुई थी पाक के पीएम इमरान की लाइफ
बेहद ही मुश्किलों से घिरी हुई थी पाक के पीएम इमरान की लाइफ
Share:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं।  उनका जीवन बहुत परेशानियों से भरा रहा है। खेल जगत से लेकर शादी तक उनके जीवन से जुड़े कई विवाद से सुर्ख़ियों में रहे है। प्ले बॉय के तौर पर कवर मैगजीन में उनकी तस्वीरें भी पब्लिश हो चुकी है। इस ख़ास अवसर पर हम आज आपको इमरान के लाइफ से जुड़ी ऐसी ख़ास बातें बताएँगे जिनके बारें में आप नहीं जानते होंगे।

इमरान शौकत खानूम और इकरमुल्लाह नियाज़ी के घर में जन्म हुआ था। पिता लाहौर में एक सिविल इंजीनियर और मां हाउस वाइफ थी। इमरान का परिवार एक मध्यम वर्गीय परिवार था। घर में कुल चार भाई- बहन थे। उनमें इमरान सबसे शांत और शर्मीले नेचर के थे।

युवावस्था में आते-आते इमरान की छवि एक इश्क मिजाज युवा के तौर पर होने लगी। उनका नाम कई लड़कियों से जुड़ा और बाद से ब्रेक की खबरें भी आई। 1995 में 42 साल की उम्र में इमरान खान ने 21 साल की जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की। जो ब्रिटिश अरबपति की बेटी हैं और पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उनकी ये शादी 1995 से 2004 तक चली।

इमरान खान ने दूसरी शादी वर्ष 2015 में ब्रिटिश-पाकिस्तानी जर्नलिस्ट रेहम खान से शादी की। उस समय उनकी उम्र 63 साल और रेहम खान 42 साल की थीं। ये शादी सिर्फ 10 महीनों तक चली। जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। पीएम से रेहम खान की ये दूसरी शादी हुई। उनकी पहली शादी साल 1993 में चिकित्सक इजाज रहमान से हुई थी। जिसके बाद दोनों साल 2005 में अलग हो गए थे। दोनों के 3 बच्चे हैं इनाया रहमान, साहिर रहमान, रिद्धा रहमान। इसके बाद इमरान खान अपनी तीसरी शादी के चलते चर्चा में आए थे।

पीएम मोदी से मिले हुए हैं नवाज़ शरीफ, पाक सरकार का आरोप

अमेरिकी नामांकन की सुनवाई की तारीख में आ सकता है बदलाव

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए आने वाले 48 घंटों को बताया बहुत ही अहम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -