आपको रुला देगी नोरा फतेही की कहानी, 5 हजार लेकर आई थी भारत
आपको रुला देगी नोरा फतेही की कहानी, 5 हजार लेकर आई थी भारत
Share:

जानी मानी मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। नोरा आज पूरे भारत के साथ ही दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। मगर, एक वक़्त ऐसा भी था, जब उनके लिए वक़्त बहुत मुश्किल था। नोरा फतेही के जन्मदिन पर आपको बताएंगे उनसे जुड़े कुछ ऐसे पहलू, जिनके बारे मे आप शायद ही जानते होंगे।

नोरा फतेही का जन्म कनाडा में 6 जनवरी 1992 मं हुआ था। काफी वक़्त तक स्ट्रगल करने के बाद नोरा ने 2014 में रोर फिल्म से अपने करियर का आरम्भ किया। मगर, नोरा को सबसे अधिक पहचान दिलाई बिग बॉस ने। बिग बॉस 9 में नोरा ने बतौर प्रतियोगी एंट्री ली। तत्पश्चात, 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया। नोरा फतेही जब कनाडा से भारत आई थीं, तब उनके पास सिर्फ 5000 रुपए थे। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले नोरा ने कड़ा संघर्ष किया है।

आज नोरा अपने करियर में काफी कामयाब हैं एवं उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। मगर, एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया था कि उन्होंने पेट पालने के लिए कॉफी शॉप तक में नौकरी की थी। यही नहीं, स्ट्रगलिंग दौर में वह कई बार रोते हुए घर वापस लौटीं। नोरा ने खुलासा किया था कि स्ट्रगल डेज में उनका सामना एक कास्टिंग एजेंट से हुआ था, जिसने ना केवल उन्हें ह्यूमिलिएट किया, बल्कि उनके चेहरे और बॉडी पर भद्दे कमेंट्स भी किए तथा उनका मजाक भी उड़ाया था। 

शहनाज गिल को देखते ही पैपराजी कहने लगे 'भाभी जी, एक्ट्रेस कुछ यूँ किया रिएक्ट

बिग बॉस 16 से बाहर आकर सुंबुल ने किया ये बड़ा खुलासा

'तेरी मेरी डोरियां' में आएगा जबरदस्त मोड़, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -