5000 रुपए लेकर इंडिया आईं थीं नोरा, आज हैं डांसिंग क्वीन
5000 रुपए लेकर इंडिया आईं थीं नोरा, आज हैं डांसिंग क्वीन
Share:

बॉलीवुड में अपने डांस से सभी को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही का आज जन्मदिन है। नोरा फतेही ने अपने डांस और अपने अंदाज से सभी का दिल जीता है। आप सभी को बता दें कि नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में हुआ ​था। जी हाँ और नोरा एक एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं। इसी के साथ आज के समय में वह अपने बेली डांस की वजह से जानी जाती हैं। आप सभी को बता दें कि नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं। आज के समय में वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं।

जी हाँ, आप सभी को बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन' से की थी। वहीं इसके बाद उन्हें टॉलीवुड में भी कई मौके मिले और वह सुपरहिट रहीं। आपको बता दें कि नोरा फतेही मोरक्कन-कनाडाई डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म 'रोर' से शुरुआत की और इसके बाद तेलुगू फिल्मों में उन्हें बहुत से चांस मिले। इसमें 'बाहुबली' और 'किक 2' जैसी फिल्में भी शामिल होती हैं। केवल बॉलीवुड और टॉलीवूड ही नहीं बल्कि नोरा ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीज़न 9 में आने के बाद भी खूब सुर्खियां पा ली थीं। सलमान खान के इस शो में जो आता है पहचान बना कर ही जाता है। ऐसा ही कुछ नोरा के साथ हुआ। इस शो के बाद 2016 में एक और रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में नोरा ने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया और वह सुपरहिट हो गईं।

नोरा फतेही इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं। आप सभी को बता दें कि नोरा सिर्फ एक शानदार डांसर ही नहीं हैं बल्कि मार्शियल आर्ट्स में भी ट्रेंड हैं। आपको शायद ही पता हो कि नोरा फतेही एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं। वैसे नोरा कई बड़े ब्रांड्स के एड में भी नज़र आ चुकी हैं। हालाँकि नोरा फतेही जब कनाडा से इंडिया आई थीं, तब उनके पास महज 5000 रुपए थे। वहीं आज वह करोड़ों की मालकिन हैं।

बहुत बुरी है लता मंगेशकर की हालत, दोबारा वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट

तुलसी कुमार के फैशन से फैंस को बनाया अपना दीवाना

एक बार फिर अपने करियर को सवारने में मेहनत कर रहे बॉबी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -