लता मंगेशकर ने रखा था नील नितिन मुकेश का नाम, विलेन बनकर हुए मशहूर
लता मंगेशकर ने रखा था नील नितिन मुकेश का नाम, विलेन बनकर हुए मशहूर
Share:

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था और वह बहुत ही मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं। जी हाँ, नील नितिन मुकेश के दादा मुकेश हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक थे, हालांकि नील नितिन मुकेश फिल्मों में अपने पिता और दादा की तरह नाम नहीं कमा पाए। जी हाँ, वह एक फ्लॉप अभिनेता रहे। आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी हालाँकि बड़े होने के बाद उन्हें ज्यादा अच्छे किरदार मिल नहीं पाए। बाल कलाकार के तौर पर नील नितिन मुकेश फिल्म 'विजय' और 'जैसी करनी वैसी भरनी' में नजर आए थे।

वहीं मुख्य अभिनेता के तौर पर नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड में कदम साल 2007 में फिल्म 'जॉनी गद्दार' से रखा था। इस फिल्म में उनके साथ रिमी सेन, धर्मेंद्र और विनय पाठक सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश के अभिनय को पसंद किया गया और इसके बाद उन्होंने 'आ देखें जरा', 'जेल', 'लफंगे परिंदे', 'प्लेयर' और '3जी' सहित कई फिल्मों में काम किया। आप सभी को बता दें कि मुख्य अभिनेता के तौर पर नील नितिन मुकेश को फिल्मों में खास पहचान नहीं मिली पाई। ऐसा होने के चलते उन्होंने फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों के दिलों को जीता। वैसे अब तक नील नितिन मुकेश ने 'वजीर', 'गोलमाल अगेन' और 'साहो' में अपने विलेन किरदार से दर्शकों के दिलों को खूब जीता है। हीरो तो नहीं लेकिन विलेन किरदार में दर्शकों ने नील नितिन मुकेश के अभिनय को खूब पसंद किया।

वैसे आखिरी बार वह फिल्म बाईपास में नजर आए थे। इसी के साथ नील नितिन मुकेश अपने नाम को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुके हैं। जी दरअसल उनका असली नाम भी नील नितिन मुकेश नहीं है बल्कि 'नील नितिन मुकेश चंद माथुर' है। जी हाँ और नील का नाम लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर ने रखा था। जी दरअसल लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट 'नील आर्मस्ट्रांग' के नाम पर अभिनेता का नाम रखा था। फिलहाल नील को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

शादी के बाद कैटरीना कैफ ने मनाई पहली लोहड़ी, तस्वीरें वायरल

41 दिनों की कठोर साधना के बाद अजय ने किए भगवान अय्यपा के दर्शन, सामने आई तस्वीरें

शिल्पा की बेटी ने तुतलाती आवाज में सुनाया गायत्री मंत्र, वीडियो देख खुश हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -