मुनमुन दत्ता संग मार-पीट करता था यह मशहूर अभिनेता, 9 साल छोटे को-स्टार से जुड़ चुका है नाम
मुनमुन दत्ता संग मार-पीट करता था यह मशहूर अभिनेता, 9 साल छोटे को-स्टार से जुड़ चुका है नाम
Share:

मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता बनकर लाखों दिलों को जीतने वाली अदाकारा मुनमुन दत्ता का आज जन्मदिन है। आज मुनमुन 34 साल की हो गईं हैं। मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था और उन्होंने अंग्रेजी में अपनी मास्टर की पढ़ाई पूरी की। मुनमुन दत्ता ने अपने काम से लाखों दिलों को जीता है और वह अपनी तस्वीरों से भी सभी को मदहोश करती हैं। खुद मुनमुन बता चुकीं हैं कि वह पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं और डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो ना सका और वह अभिनय की दुनिया में आ गईं।

उस समय मुनमुन पुणे में रहती थीं और इसी बीच उन्होंने फैशन शो में काम किया। शो के बाद उन्होंने साल 2004 में हम सब बाराती से एक्टिंग डेब्यू किया और उसके बाद वह कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में भी नजर आईं। वहीं अगर हम मुनमुन दत्ता के निजी जीवन के बारे में बात करें तो मुनमुन दत्ता ने बिग बॉस- 7 में नजर आए एक्टर अरमान कोहली को डेट किया है। जी हाँ, साल 2008 में मुनमुन ने अरमान को डेट करना शुरू किया था लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

कहा जाता है उस समय मुनमुन ने अरमान पर यह आरोप लगाया था कि 'वो उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे।' इसी के साथ मुनमुन ने यह भी बताया था कि, 'अरमान का व्यवहार उनके साथ काफी गुस्सैल था और वो उनके साथ मारपीट तक करते थे।' उस समय मुनमुन ने अरमान के खिलाफ केस दर्ज करवाया था जिसके बाद अरमान को उनसे माफी मांगनी पड़ी थी। आप सभी को यह भी बता दें कि इन दिनों मुनमुन दत्ता का नाम शो में टपू का किरदार निभा रहे राज के साथ जुड़ा है हालाँकि मुनमुन दत्ता इस पर सफाई दे चुकीं हैं। फिलहाल मुनमुन दत्ता को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने किया 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' का शुभारंभ, प्रत्येक भारतीय को मिलेगा हेल्थ ID

बाथरूम सेल्फी पोस्ट करके ट्रोल हो गए तुषार कपूर, लोग बोले- ‘बूढ़े हो गए हो गुरू’

जर्मनी: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने संघीय चुनावों में जीतीं सबसे अधिक सीटें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -