फेम‍िना म‍िस इंड‍िया का ख‍िताब जीत चुकीं हैं मेहर, हैं अर्जुन रामपाल की पहली बीवी
फेम‍िना म‍िस इंड‍िया का ख‍िताब जीत चुकीं हैं मेहर, हैं अर्जुन रामपाल की पहली बीवी
Share:

अपने दौर की बेहतरीन मॉडल रही मेहर जेसिया का आज जन्मदिन है। आज मेहर अपना 51वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आप सभी को बता दे कि मेहर अपने पति अर्जुन से 2 साल उम्र में बड़ी हैं और अब दोनों अलग भी हो चुके हैं। मेहर का जनन 30 नवंबर 1970 को हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल‍िंग से की थी। मेहर ने मात्र 16 साल की उम्र में यानी साल 1986 में फेम‍िना म‍िस इंड‍िया का ख‍िताब अपने नाम किया था और उस दौर में अर्जुन रामपाल भी मॉडल‍िंग में अपना कर‍ियर बना रहे थे।

वहीं दोनों की मुलाक़ात हुई और काफी द‍िनों तक डेट करने के बाद साल 1998 में दोनों ने शादी कर ली। एक समय था जब अर्जुन मेहर के फैन हुआ करते थे और अर्जुन के कमरे में मेहर के पोस्टर्स लगे होते थे। हालाँकि अब दोनों के रिश्ते में वो बात नहीं है और दोनों अलग हो चुके हैं। मेहर को दो बेटियां हैं और उनसे तलाक के बाद अर्जुन रामपाल एक विदेशी मॉडल को डेट कर रहे हैं जिनसे उन्हें एक बेटा है। हालाँकि मेहर ने अर्जुन रामपाल से तलाक ले लिया है लेकिन फिर भी दोनों दोस्त है।

जब अर्जुन की मम्मी का देहांत हो गया था तब मेहर भी अपनी दोनों बच्चियों के साथ पहुंची थीं। उस समय भी मेहर ने अपना फर्ज निभाया था। आपको बता दें कि मेहर की बड़ी बेटी का नाम है माहिका और छोटी बेटी का नाम मायरा है। फिलहाल मेहर को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

रिलीज हुआ तड़प का दूसरा ट्रेलर, खतरनाक और रहस्यमयी है कहानी

VIDEO: नोरा ने पहना ऐसा टॉप कि हो गईं ट्रोल

1,02,561 की हील तो 1,38,842 का बैग लेकर बड़ी ग्लैमरस नजर आईं ख़ुशी कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -