मशहूर सिंगर से लेकर डायरेक्टर तक थे मीनाक्षी शेषाद्री के दीवाने
मशहूर सिंगर से लेकर डायरेक्टर तक थे मीनाक्षी शेषाद्री के दीवाने
Share:

अपने जमाने की सबसे हिट और खूबसूरत अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रि का आज जन्मदिन है। आज मीनाक्षी शेषाद्रि अपना 58वां जन्मदिन मना रहीं हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी जो आपने देखी ही होंगी। मीनाक्षी शेषाद्रि फिल्म दामिनी में नजर आईं थीं और इसी फिल्म के बाद लोग उन्हें दामिनी के नाम से जानने लगे। मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 16 नवंबर, 1963 को झारखंड के सिंदरी में हुआ था और मीनाक्षी का असली नाम शशिकला है। मीनाक्षी आखिर बार फिल्म 'घातक' (Ghatak) में नजर आई थीं और इस फिल्म के बाद वह फिल्मों को अलविदा कहकर चली गईं। वैसे मीनाक्षी उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्हें सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) एकतरफा प्यार करते थे।

जी हाँ, शादीशुदा होने के बावजूद कुमार सानू का अट्रेक्शन मीनाक्षी की तरफ रहा। कहा जाता है वह मीनाक्षी को देखते ही सिंगर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन दोनों का रिश्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया। आप सभी को बता दें कि कुमार सानू ने करीब 3 साल तक मीनाक्षी से अपने अफेयर की बात छुपाकर रखी हालांकि, साल 1993 में उनकी पहली पत्नी रीता को उनके अफेयर के बारे में पता चल गया था। इस बारे में खुद रीता ने एक इंटरव्यू में कहा था। उन्होंने बताया था, 'सानू की कई गर्लफ्रेंड हैं, जिनमें से एक मीनाक्षी शेषाद्री भी हैं।'

वैसे मिनाक्षी के प्यार में राजकुमार संतोषी भी पागल थे। मीनाक्षी ने राजकुमार संतोषी की फिल्म घायल में काम किया था और इसी फिल्म में मीनाक्षी को देखने के बाद राजकुमार संतोषी ने उन्हें प्रपोज किया था लेकिन, मीनाक्षी ने साफ इंकार कर दिया था। वैसे मीनाक्षी ने अमेरिका में रहने वाले युवक से शादी की है और अब वह तीन बच्चों की माँ हैं। वह टेक्सास में अपने पति के साथ रहती हैं।

नॉट आउट नहीं हुई 'सूर्यवंशी', वीकेंड नहीं वीकडे पर कर दिखाया कमाल

अपने बॉयफ्रेंड को लेकर मल्लिका शेरावत ने किया ये बड़ा खुलासा

बॉलीवुड पर मंडराए संकट के बादल, ED के रडार पर आए 2 और मशहूर सुपरस्टार...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -