पारदर्शी साड़ी पहनते ही चमक गई थी मंदाकिनी की किस्मत, दाऊद संग जुड़ा था नाम
पारदर्शी साड़ी पहनते ही चमक गई थी मंदाकिनी की किस्मत, दाऊद संग जुड़ा था नाम
Share:

पारदर्शी साड़ी में नजर आकर मंदाकिनी ने पूरी इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी। मंदाकिनी एक बेहतरीन अदाकारा थीं और उनके हुस्न का हर कोई दीवाना था। आज मंदाकिनी अपना 58वां जन्मदिन मना रहीं हैं और मंदाकिनी इंडस्ट्री में भी एक्टिव नहीं है। अब मंदाकिनी को फिल्मों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में ही नहीं देखा जाता है। मंदाकिनी ने अपने काम और अपने लुक्स से सभी का दिल जीता लेकिन अचानक ही वह गायब हो गईं। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। उन्होंने कई फिल्मों में ग्लैमरस सीन्स करे और उन्हीं सीन्स के चलते वह मशहूर हो गईं। मंदाकिनी ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से लोगों का दिल जीता।

कहा जाता है इस फिल्म में राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था लेकिन बाद में ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ यानी मंदाकिनी को मिल गया। उस समय इस फिल्म को कई लोगों ने अश्लील कहा था लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था। उस दौर में साड़ी पहनकर पानी में नहाते हुए मंदाकिनी के सीन का काफी विरोध हुआ था, हालाँकि इसके बाद मंदाकिनी के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी।

उस दौर में मंदाकिनी तब भी विवादों में आईं थी जब वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ स्पॉट की गईं थीं। उस दौर में यह खबरें भी आईं थीं कि दोनों ने शादी कर ली है हालाँकि मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। अब आज के समय में मंदाकिनी और उनके पति एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं और इसके अलावा मंदाकिनी तिब्बत योगा भी सिखाती हैं।

केरल विधानसभा 2015 में हुए हंगामे को लेकर बढ़ी कलह, उठी 'बेलगाम' मंत्री के इस्तीफे की मांग

YSRCP ने देवीनेनी उमा हमले पर टीडीपी के आरोप को किया खारिज

रिलीज हुआ जैस्मिन भसीन और अली गोनी का रोमांटिक गाना 2 Phone

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -