पद्म श्री से सम्मानित हैं मामूट्टी, ले चुके हैं डॉक्टरेट की उपाधि
पद्म श्री से सम्मानित हैं मामूट्टी, ले चुके हैं डॉक्टरेट की उपाधि
Share:

मलयालम फिल्मों में अपना दमदार अंदाज दिखाने वाले मुहम्मद कुट्टी पानपरांबिल इस्माइल का आज जन्मदिन है। लोग मुहम्मद कुट्टी पानपरांबिल इस्माइल को मामूट्टी के नाम से जानते है। वैसे आज यानी 7 सितंबर को मामूट्टी अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। मामूट्टी बहुत बेहतरीन फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं। उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम किया है। बीते चार दशक के करियर में, मामूट्टी ने करीब 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। आप सभी ने उन्हें मलयालम , तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मो में देखा होगा। मामूट्टी का जन्म केरल के कोट्टायम जिले के वैकोम के चेमपु गाँव में हुआ था और वह यही पले-बढ़े।

उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार लिए हैं और सात केरल राज्य फ़िल्म पुरस्कार भी उन्हें मिले हैं। इसके अलावा तेरह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दक्षिण से भी उन्हें सम्मानित किया गया हैं। साल 1998 में, मामूट्टी को भारत सरकार ने कला में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से भी सम्मानित किया। बहुत कम लोग जानते हैं मामूट्टी ने जनवरी 2010 में केरल विश्वविद्यालय से और दिसंबर 2010 में कालीकट विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की।

वहीँ वह मलयालम कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष हैं, जो मलयालम टेलीविज़न चैनल कैराली टीवी, पीपल टीवी और वी टीवी प्रसारित हैं। इसी के साथ मामूट्टी अक्षय परियोजना की सद्भावना राजदूत हैं, जो भारत में पहली जिला-व्यापी ई-साक्षरता परियोजना है। मामूट्टी के निजी जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 1979 में सुल्फथ से शादी की और उनकी एक बेटी सुरूमी और एक बेटा दुलकर सलमान है। फिलहाल मामूट्टी को आज हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

क्या मेडिकल कॉलेज के 'ऑल इंडिया कोटे' में मिलेगा आरक्षण ? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

राजस्थान के बाड़मेर में हाईवे पर मॉक इमरजेंसी लैंडिंग करेगा वायुसेना का विमान

सोने-चांदी की कीमतों में फिर लगी आग, यहां देखें आज के भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -