इस मशहूर टेनिस प्लेयर के साथ था महिमा चौधरी का अफेयर, शादी से पहले हो गईं थीं प्रेग्नेंट!
इस मशहूर टेनिस प्लेयर के साथ था महिमा चौधरी का अफेयर, शादी से पहले हो गईं थीं प्रेग्नेंट!
Share:

महिमा चौधरी ने अपने बेहतरीन अंदाज से लोगों का दिल जीता है और अब आज उनका जन्मदिन है। महिमा चौधरी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहीं हैं। महिमा चौधरी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है जो सुपरहिट रहीं हैं। फिलहाल महिमा चौधरी इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन आज भी लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। महिमा चौधरी पहली ही फिल्म से रातों रात सफलता प्राप्त करने वाली अदाकारा हैं और उनका जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahimachaudhry (@mahimachaudhry1)

वैसे महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है। अदाकारा ने बॉलीवुड में साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे और इस फिल्म के साथ-साथ महिमा ने आमिर खान के साथ एक कोला ब्रैंड का एड कर चर्चा में आई थीं। जी दरअसल यह एड 'परदेस' के रिलीज से पहले ही आया था और उसके बाद 'परदेस' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई। वैसे महिमा चौधरी अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। सबसे पहले महिमा का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। दोनों ने करीब 6 साल तक एक-दूजे को डेट किया और फिर दोनों अलग हो गए। वहीं ब्रेकअप के बाद महिमा ने कहा था कि 'लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं।

उन्होंने मुझे धोखा दिया है।' वहीं साल 2006 में अचानक महिमा चौधरी की शादी की खबर आई। कहा जाता है प्रेग्नेंसी की वजह से महिमा ने जल्दबाजी में शादी की। जी दरअसल महिमा ने आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की और अब दोनों की एक बेटी अरियाना हैं। वैसे अब महिमा सिंग्रल मदर हैं क्योंकि वह पति बॉबी से साल 2013 में अलग हो गईं। फिलहाल महिमा को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

किन्नर के प्यार में पागल हुआ युवक, 7 फेरे लेकर बना लिया दुल्हन

विधानसभा में 'नमाज़' के लिए कमरा देने के बाद अब 130 मदरसों को अनुदान देगी झारखंड सरकार

आतंकी संगठन 'तालिबान' को संयुक्त राष्ट्र की दो टूक, कहा- पत्रकारों पर हमला बंद कर दें वरना...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -