कॉन्ट्रोवर्सी किंग महेश भट्ट की यह बातें जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Share:

कॉन्ट्रोवर्सी किंग के नाम से फेमस महेश भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं। महेश भट्टे ने इस इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी है। वह एक डायरेक्टर होने के साथ निर्माता और स्क्रीन राइटर भी हैं। आपको बता दें ​कि गुरुवार को वह अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका जन्म बॉम्बे स्टेट में 20 सितंबर 1948 को हुआ था। महेश की ये फिल्में जिस्म, मर्डर, वो लम्हें बहुत लोकप्रिय रही हैं। देखा जाए तो महेश भट्ट ने अपनी सोच को समय के साथ बहुत बदला है इसलिए वह आज तक इस इंडस्ट्री में टिके हैं। उनके इस खास दिन पर हम आपको उनके कुछ अनुसने किस्से बताने जा रहे हैं जिससे बहुत फैंस अनजान हैं।

1. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि महेश के माता पिता ने शादी नहीं की थी इसलिए वह भी शादी जैसी बातों पर विश्वास नहीं करते है। 

लोगों के डर से सलमान ने बदला अपने जीजा की फिल्म का नाम

2.कॉलेज के दौरान महेश भट्ट लोरिए ब्राइट के प्यार में पागल हो गए जिनका नाम आज किरण भट्ट हैं। उनसे महेश भट्ट को दो बच्चे हैं पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। इतना ही नहीं शादी के बाद भी महेश का अफेयर एक्ट्रेस परवीन बॉबी से सातवें आसमान पर पहुंच गया था इस वजह से किरण और महेश का रिश्ता टूट गया। इसके बाद में महेश ने अभिनेत्री सोनी राजदन से शादी कर ली ​जिनसे उनके दो बच्चे हैं आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट।

3.महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा को लिप टू लिप किस करने के चलते भी विवादों में रहे हैं। इतना ही नहीं महेश ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होती तो वह पक्का पूजा से शादी करते। 

कुर्ता-पायजामा पहनकर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे क्यूट तैमूर

4.वहीं बात की जाए महेश भट्ट की दूसरी पत्नी की बेटी शाहीन भट्ट जो अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। पर आपको बता दें ​कि वह जहर और जिस्म 2 जैसी फिल्मों के डायलॉग लिख चुकी हैं। इतना ही नहीं वह फिल्म राज 3 में वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर भी काम कर चुकी हैं। 

5. आपको बता दें कि महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट जो किरण से हुए थे वह आज भी महेश से नाराज हैं। राहुल का कहना है​ कि महेश कभी भी उनके साथ जरूरत के वक्त में खड़े नहीं हुए।

 

 

यह भी  पढ़ें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में योद्धा बनकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने आईं फातिमा

एक बार फिर राजघराने में नजर आएगी रणवीर-दीपिका की प्रेमकहानी

हिंदी फिल्म को भी नहीं छोड़ रहे पाकिस्तानी जमकर उड़ रहा मज़ाक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -