बॉयफ्रेंड ने काइली जेनर को कहा था कुछ ऐसा कि मॉडल बन गई अरबपति!
बॉयफ्रेंड ने काइली जेनर को कहा था कुछ ऐसा कि मॉडल बन गई अरबपति!
Share:

हॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमरस मॉडल और अभिनेत्री काइली जेनर का आज जन्मदिन है। काइली जेनर आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहीं हैं। काइली जेनर ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है और आज उनके करोड़ो फैंस हैं। काइली जेनर आज करोड़ों-अरबों के बिजनेस की मालकिन है और इन सभी के पीछे केवल एक कॉमेंट है। जी हाँ, अमेरिका की मशहूर टीवी पर्सनैलिटी, मॉडल और बिजनसवुमन काइली जेनर को किसी के एक कॉमेंट ने बदल दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kylie (@kyliejenner)

काइली जेनर ने इस बात का खुलासा एक शो में किया था। उन्होंने बताया था कि यह सब केवल उनके बॉयफ्रेंड के कॉमेंट के कारण हुआ था। वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि काइली जेनर ने केवल 19 साल की उम्र में अपनी काइली लिप किट नाम से कॉस्मेटिक लाइन शुरू कर दी थी। देखते ही देखते यह बेहद मशहूर हुई और बाद में इसका नाम बदलकर काइली कॉस्मेटिक कर दिया गया। अब आज काइली कॉस्मेटिक दुनियाभर में मशहूर है। काइली के इस एक बिजनस ने ही उन्हें अरबपति बना दिया। आज वह करोड़ों में खेलती हैं। काइली ने टीवी शो 'कीपिंग अप विद द कार्दशियंस' में बताया था कि उन्होंने मेकअप करना तब शुरू किया था जब उन्हें अपने होठों के प्रति आत्मविश्वास में कमी महसूस होने लगी।

एक समय था जब उन्हें लगता था कि उनके होठ पर्फेक्ट नहीं हैं। काइली ने शो में यह भी बताया था कि उनके एक बॉयफ्रेंड ने किस के बाद कॉमेंट कर कहा था, 'तुम एक अच्छी किसर हो लेकिन तुम्हारे होठ बहुत छोटे हैं।' यही कॉमेंट के बाद काइली को लगने लगा कि वह किस करने के लायक ही नहीं हैं। उसके बाद काइली ने लिप फिलर्स का प्रयोग करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उन्होंने काइली लिप किट लांच कर दिया। आज इंस्टाग्राम पर उनके 255M से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और काइली अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस अदाओं का जलवा बिखेरती हैं। काइली एक बेटी की माँ है लेकिन उन्हें देखकर ऐसा नहीं कहा जा सकता है।

पूर्व CM कमलनाथ ने दी विश्व जनजातीय दिवस की बधाई

पत्नी ने बहुत खास अंदाज में दी महेश बाबू को जन्मदिन की बधाई

Amazon-Flipkart को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, CCI जांच में दखल देने से किया इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -