ज्वेलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा कर अभिनेत्री बन गईं कृति खरबंदा
ज्वेलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा कर अभिनेत्री बन गईं कृति खरबंदा
Share:

बॉलीवुड में अपने अंदाज और अपने अभिनय से लाखों दिलों में बसने वाली कृति खरबंदाका आज जन्मदिन है। कृति खरबंदाआज अपना 31वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अपने करियर में कृति खरबंदाने कई हिट मूवीज दी हैं जो आपने देखी ही होंगी। कृति खरबंदाने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा की फिल्मों से की थी और आज वह बॉलीवुड में भी दमदार अंदाज से छाईं हुईं हैं। कृति खरबंदा का जन्म 29 अक्टूबर 1990 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। वहीं उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की थी और हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद उनका पूरा परिवार बेंगलुरु शिफ्ट हो गया। उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई बेंगलुरु से ही की थी।

कृति बचपन से ही अभिनय की शौकीन थीं और वह स्कूल और कॉलेज में कई सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेती थीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि कृति खरबंदा ने ज्वेलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। हालाँकि वह अभिनेत्री बनना चाहती थीं इस वजह से उन्होंने कॉलेज के समय से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने लंबे समय तक मॉडलिंग की और इस दौरान उन्होंने कई विज्ञापनों के लिए भी काम किया। कृति ने अपने अभिनय की शुरुआत तमिल फिल्म से की थी और वह पहली बार तमिल फिल्म बोनी में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उसके बाद कृति खरबंदा ने कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू किया और फिर उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है।

 सबसे पहले वह इमरान हाशमी की फिल्म राज: रीबूट में नजर आईं और इस फिल्म के बाद उन्होंने गेस्ट इन लंदन और शादी में जरूर आना जैसी फिल्मों में काम किया। शादी में जरूर आना फिल्म कृति खरबंदा की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद अदाकारा ने वीरे की वेडिंग, यमला पगला दीवाना फिर से, हाउसफुल 4 और पागलपंती जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

आर्यन खान को जमानत ना मिलने से बहुत दुःख में हैं ऋतिक रोशन

रिलीज हुआ 'सत्यमेव जयते 2' का नया गाना

शर्लिन चोपड़ा पर कंपलेन वापस लेने का दबाव डाल रहे राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -