ये हैं करणवीर बोहरा का असली नाम, खुद से ढाई साल बड़ी वीजे से रचाई शादी
ये हैं करणवीर बोहरा का असली नाम, खुद से ढाई साल बड़ी वीजे से रचाई शादी
Share:

टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा का आज जन्मदिन है। करणवीर बोहरा का जन्म 1982 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। वैसे बहुत ही कम लोगों को पता है कि करणवीर बोहरा का असली नाम मनोज बोहरा है। जी हाँ और वह एक अभिनेता होने के अलावा एक प्रोड्यूसर और डिजाइनर भी हैं। करणवीर बोहरा को आप सभी ने सबसे पहले टीवी शो शरारत मेंदेखा होगा। इस शो में करणवीर ने पहली बार अहम भूमिका निभाई थी और यह शो सुपरहिट रहा था। इस शो के अलावा करणवीर बोहरा क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम और कसौटी जिंदगी की में भी नजर आ चुके हैं।

वैसे करणवीर असल जिंदगी में बहुत नेक इंसान है और वह हमेशा लोगों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। इसी के चलते करणवीर बोहरा की फैन फॉलोविंग भी काफी अधिक है। निजी जीवन के बारे में बात करें तो करणवीर बोहरा ने साल 2006 में शादी की। वहीँ शादी के बाद साल 2007 में करणवीर ने अपना नाम मनोज से करणवीर किया था। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे उनसे करीब ढाई साल बड़ी हैं। वह पेशे से एक मॉडल और वीजे हैं। आज दोनों तीन लड़कियों के माता-पिता है। वैसे करणवीर बोहरा ने साल 1999 में शो 'जस्ट मोहब्बत' में काम कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था, हालाँकि वह थोड़ा कम कामयाब हुए। इस शो के बाद उन्हें 2001 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (2001) में काम करने का मौका मिला।

इस शो से ही करणवीर को पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', कुसुम, नच बलिए 4, झलक दिखला जा सीजन 6, ये है आशिकी, कुबूल है, नच बलिए सीजन 7 और नागिन-2 जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम किया जो बेहतरीन रहे। करणवीर बोहरा ने बॉलीवुड में भी काम किया है। आपने उन्हें फिल्म किस्मत कनेक्शन (2008), लव यू सोनिए (2013), मुंबई 125 Km (2014), पटेल की पंजाबी शादी (2014) जैसी फिल्मों में देखा होगा। फिलहाल करणवीर बोहरा को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Video: भारी बारिश से टूटा देहरादून-ऋषिकेश के बीच का रानीपोखरी पुल, नदी में बही कई गाड़ियां

क्या ओडिशा में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर ? आंकड़े दे रहे संकेत

राजमाहेंदरी में सामने आए डेंगू के नए मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -