इन शादीशुदा अभिनेताओं को डेट कर चुकीं हैं कंगना, डॉक्टर से भी रहा है अफेयर
इन शादीशुदा अभिनेताओं को डेट कर चुकीं हैं कंगना, डॉक्टर से भी रहा है अफेयर
Share:

अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाली कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। आज कंगना अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अदाओं और अपने बेबाक बयानों से सभी का दिल जीता है। हालाँकि वह अपने बयानों के लिए कम बल्कि अपने अफेयर्स के लिए सुर्ख़ियों में रहीं हैं। कंगना का नाम सबसे पहले आदित्य पंचोली के साथ जुड़ा जो पहले से शादीशुदा थे, हालाँकि दोनों का रिश्ता अधिक समय तक चल ना सका।

उसके बाद कंगना का नाम अध्ययन सुमन के साथ जुड़ा हालाँकि कुछ सैलून बाद कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का अफेयर ब्रेकअप की कगार पर पहुँच गया। वहीं ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दूसरी तरफ शेखर सुमन दोनों के रिश्ते के खिलाफ शुरू से ही थे। जी हाँ और उन्होंने मीडिया में कई बार दोनों के प्यार को आकर्षण बताया था। वहीं अध्ययन सुमन के बाद कंगना का नाम शादीशुदा अजय देवगन से जुड़ा और दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे, हालाँकि दोनों ने इसे गलत बताया। उसके बाद कंगना का नाम निकोलस लाफर्टी से जुड़ा। जो यूके बेस्ड डॉक्टर थे हालाँकि इन दोनों को भी अधिक समय तक साथ नहीं देखा गया।

वहीं इसके बाद कंगना ने ऋतिक रोशन को डेट किया जो तलाकशुदा थे हालाँकि दोनों के रिश्ते बड़ी कड़वाहट के साथ खत्म हुए और कंगना आज भी ऋतिक पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ती। फिलहाल भी कंगना किसी को डेट कर रहीं हैं और उनका कहना है वह जल्द इसका खुलासा करेंगी। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही वह धाकड़, तेजस, सीता जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

राकेश संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं शमिता, ख़ुशी से चमक रहा था चेहरा

मौनी रॉय की खूबसूरती का हर कोई हुआ दीवाना

4 हजार की ड्रेस और लाखों रुपए की हील्स पहने नज़र आई कृति सेनन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -