कमल सदाना के जन्मदिन पर ही खत्म हो गया था उनका पूरा परिवार
कमल सदाना के जन्मदिन पर ही खत्म हो गया था उनका पूरा परिवार
Share:

बॉलीवुड में फिल्म 'रंग' ने खूब लोकप्रियता हासिल की और इसी फिल्म में नजर आए अभिनेता कमल सदाना का आज जन्मदिन है। कमल सदाना 21 अक्टूबर 1970 को जन्मे और आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म रंग में इनका अभिनय और इस फिल्म के हर एक गाने ने लोगों के दिलों में जगह बनाई। वैसे तो कमल के करियर की शुरुआत शानदार हुई लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसी घटना घटी जिसने एक बार में उनका पूरा परिवार छीन लिया। यह घटना 21 अक्टूबर को ही घटी यानी कमल के जन्मदिन वाले दिन।

पहले तो हम आपको बता दें कि कमल सदाना ने करियर की पहली फिल्म बेखुदी की लेकिन इस फिल्म ने पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं किया। हालाँकि इस फिल्म के रिलीज के अगले ही साल रिलीज हुई फिल्म 'रंग' ने लोगों को उन्हें पसंद करने पर मजबूर कर दिया। वहीं उसके कुछ समय बाद फिल्मों से किनारा कर कमल सदाना ने टीवी की तरफ रुख किया और धारावाहिक कसम से में काम किया। इसके बाद उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। जी दरअसल साल 2007 उन्होंने एक फिल्म कर्कश बनाई और साल 2014 में रोर बनाई लेकिन दोनों ही फ़िल्में फ्लॉप रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां और बहन को गोली मार दी थी।

जी दरअसल कमल सदाना की मां सइदा खान और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। ऐसे में कमल के जन्मदिन वाले दिन भी ऐसा ही हुआ और उसी दिन बृज सदाना ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले अपनी पत्नी और बेटी को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी खत्म कर लिया। कहा जाता है यह सब कुछ कमल की आंखों के सामने हुआ जिससे उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा था। ऐसे में कमल की काउसलिंग की गई थी और कमल को आज तक यह नहीं पता है कि उनके पिता ने गोली क्यों चलाई थी? फिलहाल कमल को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

HAPPY BIRTHDAY: अपने जन्मदिन के पहले फोटो शेयर कर किम ने चुराया अपने फैंस का दिल

वीरेंद्र सहवाग के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें

टीवी और फिल्मों में खूब कमाया किरण कुमार ने नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -