साउथ इंडस्ट्री के मशहूर खलनायक हैं कबीर, देखकर डर जाती हैं लडकियां
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर खलनायक हैं कबीर, देखकर डर जाती हैं लडकियां
Share:

भारतीय फिल्म अभिनेता कबीर दुहान सिंह का आज जन्मदिन है। कबीर दुहान सिंह का जन्म 8 सिंतबर 1986 फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था। आप सभी ने कबीर दुहान सिंह को तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा की फिल्मों में देखा होगा। अभिनेता ने तेलुगू फिल्म जिल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को करने के बाद वह काफी सुर्ख़ियों में छा गए। इस फिल्म में काम करने के बाद वह बेहतरीन खलनायक बनकर उभरे और आज भी वह कई फिल्मों में खलनायक बनकर धमाल मचाते हैं। आज उन्हें देखकर लड़कियों में खौफ पैदा हो गया है

कबीर दुहान सिंह साल 2011 में मुंबई आए थे और यहाँ उन्होंने सबसे पहले अपना मॉडलिंग करियर बनाया और इसी से लोगों के दिलों में जगह बना ली। अपने मॉडलिंग के करियर में उन्होंने कई फैशन वीक असाइनमेंट किए और कई अंतरराष्ट्रीय फैशन शोज में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने बॉलीवुड से अपने करियर को शुरू करना चाहा लेकिन ऐसा हो ना सका।

उसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म जिल (2015) का हिस्सा बनने के लिए ऑडिशन दिया जहाँ उनका चयन हो गया और वह धमाल मचाने के लिए तैयार हो गए। आप सभी ने कबीर को किक 2 (2015) में भी देखा होगा। इस फिल्म के अलावा वह कई तमिल फिल्मों में खलनायक बनकर उभर चुके हैं। कबीर को उनकी फिल्म बंगाल टाइगर (2015) के लिए भी जाना जाता है। वैसे फिलहाल कबीर को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

अब वृद्ध पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन, सरकार ने शुरू की 'प्राण वायु देवता' योजना

पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ चांदीवाल कमीशन ने जारी किया वारंट

बस एक क्लिक पर होगा कश्मीरी पंडितों की सभी समस्या का समाधान, मनोज सिन्हा लॉन्च करेंगे वेबसाइट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -