कभी 20 साल छोटी तो कभी 29 साल छोटी लड़की से कबीर बेदी ने रचाई शादी
कभी 20 साल छोटी तो कभी 29 साल छोटी लड़की से कबीर बेदी ने रचाई शादी
Share:

बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी का आज जन्मदिन है। कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को लाहौर में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था और उनकी मां फ्रीडा बेदी, ब्रिटिश महिला थीं। आप सभी को बता दें कि कबीर ने उत्तराखंड के नैनीताल से अपनी स्कूली पढ़ाई की और दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई की। वहीं उन्होंने इंडियन थियेटर से अपने करियर की शुरुआत की थी, और इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने जलवे दिखाए। इसी के साथ आपको हम यह भी बता दें कि कबीर बेदी उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। वहीं अगर हिंदी फिल्मों के बारे में बात करें तो कबीर ने 60 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है जिनमे कुछ बहुत बेहतरीन रहीं तो कुछ फ्लॉप। वैसे कबीर बेदी अपने अभिनय से कहीं अधिक अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहे।

अगर हम उनके निजी जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने चार शादियां की हैं और उनके तीन बच्चे हैं। इस लिस्ट में पूजा बेदी, सिद्धार्थ बेदी और एडम बेदी का नाम शामिल है। हालाँकि उनके बेटे सिद्धार्थ को स्किज़ोफ्रेनिया नामक बीमारी थी जिसके बाद साल 1997 में सुसाइड कर लिया था, उस समय वो केवल 26 साल के थे। आप सभी को बता दें कि कबीर बेदी ने सबसे पहले मॉडल से ओडिशी डांसर बनीं प्रोतिमा बेदी से शादी की थी। वहीं कबीर और प्रोतिमा के दो बच्चे हुए। बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ बेदी।

इसके बाद कबीर का अफेयर एक्ट्रेस परवीन बाबी से हुआ हालांकि दोनों ने कभी शादी नहीं की। इसी के चलते कबीर और प्रोतिमा अलग हो गए और इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनर Susan Humphreys से शादी की। उसके बाद दोनों का एक बेटा एडम हुआ, जो कि इंटरनेशनल मॉडल है। हालाँकि कबीर की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद कबीर बेदी ने 90 के दशक में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की बेदी से शादी कर ली, जो कि उम्र में उनसे करीब 20 साल छोटी थीं।

हालाँकि यह शादी भी ना चल सकी और साल 2005 में दोनों अलग हो गए। वहीं इसके बाद साल 2016 में अपने 70वें जन्मदिन से एक दिन पहले कबीर ने ब्रिटिश में जन्मी प्रवीन दोसांझ से शादी कर ली। आपको बता दें कि प्रवीन उम्र में कबीर से करीब 29 साल छोटी हैं और एक्टर आफताब शिवदासानी की पत्नी निन दोसांझ की बहन हैं।

दीया मिर्जा ने शेयर किया बेटे का वीडियो

कौन है मीरा राजपूत का पहला प्यार, पति शाहीद कपूर ने किया खुलासा

अनुपम खेर ने सुनाई 'मां का पल्लू' की कहानी, रुला देगा वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -