धड़क गर्ल बनकर सभी का दिल जीत चुकीं हैं जाह्नवी कपूर
धड़क गर्ल बनकर सभी का दिल जीत चुकीं हैं जाह्नवी कपूर
Share:

बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से एंट्री लेने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का आज जन्मदिन है। जाह्नवी कपूर आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ था। वह बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। जाह्नवी कपूर केवल फिल्मों के जरिये ही नहीं बल्कि अपनी तस्वीरों के जरिये भी चर्चाओं में रहती हैं। आप देख सकते हैं इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर के 9.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर को अब तक आप सभी ने कई बेहतरीन फिल्मों में देखा होगा। वह जल्द ही 'रूही' में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बन रही है और इसमें राजकुमार राव बतौर लीड एक्टर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली है। वैसे इस फिल्म के अलावा जाह्नवी के पास इस साल कई बड़ी फिल्में हैं। इस लिस्ट में फिल्म 'दोस्ताना 2' शामिल है। बीते दिनों ही जाह्नवी कपूर नेटफ्लिक्स पर 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं। वैसे जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' ने भी लोगों का दिल जीता था।

इस फिल्म में जाह्नवी इंडियन एयर फोर्स की फ्लाइट लेफ्टिनेंट रह चुकीं गुंजन सक्‍सेना के किरदार में नजर आईं थीं। जी दरअसल गुंजन सक्‍सेना को उनकी वीरता, साहस और देशप्रेम के लिए शौर्य पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। जाह्नवी कपूर का नाम धड़क एक्टर ईशान संग जुड़ा था, हालाँकि दोनों ने इस रिश्ते को लेकर साफ़ इंकार किया था।

टूलकिट केस: 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई दिशा रवि, पुलिस बोली- जवाब देने में करती हैं आनाकानी

दिशा रवि के समर्थन में उतरी जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, ट्वीट कर कही ये बात

टूलकिट केस: दिशा रवि को राहत नहीं, अंतरिम आदेश जारी करने से दिल्ली HC का इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -