राजनीति में बिल्कुल भी नहीं है इवांका को दिलचस्पी
राजनीति में बिल्कुल भी नहीं है इवांका को दिलचस्पी
Share:

अमेरिका की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप आज अपना जन्मदिन मना रही है, वहीं इवांका को राजनीति में दिलचस्पी नहीं है। जी हां, लगता तो ऐसा ही है। दरअसल उनका मानना है कि राजनीति में वर्तमान समय में संवाद की कमी है। वे राजनीति से दूर रहने की कोशिश भी करती हैं। फाॅक्स न्यूज़ के हवाले से इवांका का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप राजनीति के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं।

उनका राजनीतिक ज्ञान शानदार है। उन्होंने कहा कि वे अपने पति जेयर्ड कुश्नर के साथ अपने पिता ट्रंप की सलाहकार हैं। गौरतलब है कि वे इस कार्य के लिए वेतन नहीं लेती हैं। हालांकि इवांका अपने पिता को विभिन्न मसलों पर सलाह देती हैं। इवांका को उनके पति के साथ ट्रंप का एक अच्छा सलाहकार माना जाता है।

उन्होंने कहा कि उनका कोई भी सिके्रेट एजेंडा नहीं है। बल्कि वे हम लोगों पर भरोसा जताते हैं। गौरतलब है कि पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटने के डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय का विरोध इवांका ने किया था। यह बात काफी चर्चाओं में रही थी। इवांका ने कहा कि वे राजनीति से दूर रहने का प्रयास करती हैं और ऐसे मसलों में इंर्टेस्ट रखती हैं जिसकी उन्हें चिंता है।

एनआरआई अलर्ट: भारतीय प्रवासी अब पासपोर्ट में यूएई का स्थानीय पता करवा सकते है अपडेट

यातायात विभाग ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के लिए बनाए नए ट्रैफिक रूट प्लान

फ़्रांस के इस्लामिक अतिवाद के खिलाफ बढ़ा विवाद, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के पुतले को लगाई आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -