23 साल का हुआ GOOGLE
23 साल का हुआ GOOGLE
Share:

आज लोगों का पसंदीदा सर्च इंजन गूगल है और आज यही गूगल अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। आप देख सकते हैं गूगल ने आज अपने होमपेज पर खुद को बधाई दी है। जी हाँ, अपने जन्मदिन का डूडल बनाकर गूगल ने खुद को ही जन्मदिन मुबारक कहा है। इसमें नजर आ रहा है Google डूडल में एक केक है जिसके ऊपर “23” लिखा हुआ है, जिसमें “Google” में “L” के स्थान पर जन्मदिन की मोमबत्ती है। आपको बता दें कि आज का डूडल एक एनिमेटेड फीचर है जो लाजवाब है।

वैसे पहले गूगल का जन्मदिन अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता था। आपको बता दें कि सबसे पहले गूगल ने अपना जन्मदिन 2005 में 7 सितंबर को मनाया था। वहीं उसके बाद 8 सितंबर और 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया गया था। हालाँकि 27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया था और इसी के चलते अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्मदिन मना रही है। आपको बता दें कि सर्च इंजन गूगल की स्थापना साल 1998 में कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। वहीं लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने गूगल के ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम ‘Backrub’ रखा था, हालाँकि बाद में यह गूगल हो गया।

साल 1997 में गूगल के सह-संस्थापक सर्गी ब्रिन की मुलाकात अन्य सह-संस्थापक लैरी पेज से हुई थी। कहा जाता है ब्रिन उस समय स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्नातक के छात्र थे जबकि लैरी पेज उसी विश्वविद्यालय से स्नातक करने पर विचार कर रहे थे। आप सभी जानते ही होंगे सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज द्वारा स्थापित, Google आज विश्व स्तर पर सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला सर्च इंजन है। वहीं इसके वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई हैं, जिन्होंने 24 अक्टूबर, 2015 को ये पद संभाला।

Video: हर्षल पटेल की हैट्रिक के आगे ढेर हुई मुंबई, विराट ब्रिगेड ने आसानी से जीता मैच

दिल्ली में राजमार्ग निर्माण के लिए काटे जा सकता है 5100 से अधिक पेड़

'हमें निराश मत कीजिए, अन्यथा समस्या हो जाएगी', NCP को चेतवनी देते हुए बोले संजय राउत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -