अपने साथ बाघ की एक आँख रखती हैं ईशा गुप्ता, ठुकरा चुकीं हैं लॉ की स्कॉलरशिप
अपने साथ बाघ की एक आँख रखती हैं ईशा गुप्ता, ठुकरा चुकीं हैं लॉ की स्कॉलरशिप
Share:

अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली और सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में रहने वालीं ईशा गुप्ता का आज जन्मदिन है। ईशा का जन्म 28 नवंबर 1985 में हुआ था और आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले ईशा ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था और यहाँ उन्हें तीसरा स्थान मिला था। उस समय अभिनेत्री को फेमिना के मिस फोटोजेनिक से सम्मानित किया गया था। वैसे ईशा का जन्म दिल्ली में हुआ था और उनके पिता एक होजरी व्यापारी हैं और मां एक हाउस वाइफ हैं।

ईशा ने फेमिना मिस इंडिया कंटेस्ट में भाग लेने के दौरान कर्नाटक के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई भी कर रहीं थीं। कहा जाता है उन्हें अमेरिका की एक लॉ स्कूल से स्कॉलरशिप का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर के चलते स्कॉलरशिप लेने से इंकार कर दिया था। इसी के साथ ईशा गुप्ता साल 2010 में किंगफिशर स्विमशूट में भी शामिल हुई थीं। ईशा ने अपने करियर की शुरुआत जन्नत 2 फिल्म से की थी। आपको शायद ही पता होगा कि ईशा बुरी नजर पर बहुत यकीन रखती हैं। जी हाँ और यही वजह है कि वह बुरी नजर से बचने के लिए हमेशा अपने मेकअप आर्टिस्ट से कान के पीछे काला टीका लगाने को कहती हैं। केवल यही नहीं बल्कि वह बुरी नजरों से बचने के लिए हमेशा अपने साथ एक बाघ की आंख भी रखती हैं। आपको यह भी जानने के बाद हैरानी होगी कि ईशा कार की दीवानी हैं।

उनका कारों का पसंदीदा मॉडल एस्टन मार्टिन V8 वैनटेज एस कूप है। वह फिल्म चक्रव्यूह में एक पुलिस वाले की धाकड़ भूमिका निभा चुकीं हैं और उन्हें एक्शन फिल्मों में काम करना पसंद है। बहुत कम लोगो को यह बात पता है कि ईशा अपने सांवले लुक से बेहद प्यार करती हैं। जी दरअसल उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम एंडोर्समेंट यह कहकर ठुकरा दिया था कि उन्हें अपना सांवला रंग काफी पसंद है।

भरी महफ़िल में अचानक नीचे खिसक गई मलाइका अरोड़ा की ड्रेस, और फिर...

बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आएंगी पिता-बेटी की जोड़ी, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

पिता हरिवंश राय बच्चन संग बिग बी ने शेयर की शादी की अनसीन फोटो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -