पड़ोसी से लेकर बिग बॉस के घर तक के विवादों में घिरी रह चुकी है डॉली बिंद्रा
पड़ोसी से लेकर बिग बॉस के घर तक के विवादों में घिरी रह चुकी है डॉली बिंद्रा
Share:

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और फीमेल विलन डॉली बिंद्रा को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बनी  रहती है. इतना ही नहीं उन्होंने अपने धमाकेदार विलन के किरदार से अपने फैन का भी दिल जीता है, वहीं आज वह अपना 51 वां जन्मदिन मना रही है.  डॉली ने महज 18 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था. तो चलिए जानते है उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ विवाद....

पड़ोसी ने लगाया गालीगलौज करने का इलज़ाम: 

1. वर्ष 2014 की बात है। जब डॉली बिंद्रा मुंबई के मलाड में स्थित भूमि हाउसिंग सोसाइटी में रहती थीं। तब सोसाइटी में रहने वालें लोगों ने डॉली पर गालीगलौज, जिम कर्मचारी को धमकने और उसके साथ बदसलूकी का इलज़ाम लगाया गया था।

राधे मां के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत: 

2. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक समय था जब डॉली बिंद्रा राधे मां की भक्त  भी थीं। डॉली को हमेशा राधे मां के जागरण और कीर्तनों में खूब नाचते हुए देखा जा चुका है। राधे मां के हर आयोजन में डॉली हसंती हुई ही दिखाई देती थी। वहीं जब वर्ष 2015 में डॉली ने राधे मां के विरुद्ध केस दर्ज किया तो यह देख सब हैरान हो गए। डॉली ने राधे मां पर जान से मारने की धमकी थी। जिसके कारण  वह बहुत विवादों में रहीं।

टल्ली बाबा पर लगाया यौन शोषण का इलज़ाम:

3. डॉली बिंद्रा ने टल्ली बाबा पर छेड़छाड़ का इलज़ाम लगाया था। डॉली ने इलज़ाम लगाते हुए कहा था कि टल्ली बाबा ने उनका यौन शोषण किया है। वैसे आपको बता दें टल्ली बाबा राधे मां के बहुत करीबी थे।

 डॉली पर लगाई गईं 6 धाराएं:

4. मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में डॉली बिंद्रा के विरुद्ध शिकायत दर्ज की जान चुकी है। हैरानी की बात यह है कि उन पर 6 धाराएं लगाई थीं। जिसमें 341, 447, 501, 506, और 34 धारा शामिल थीं।

बिग बॉस 4 की सबसे विवादित कंटेस्टेंट:

5. टेलीविज़न के जाने माने शो बिग बॉस अपने कंटेस्टेंट्स के कारण खूब सुर्खियां बंटोरता है। शो में होने वाले तमाम हंगामे दर्शकों को सालों सालों याद रह जाते  हैं। जिसमें से एक विवाद डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी का है। आज भी सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की लड़ाई की क्लिप आप भी देख कर समझ जाएंगे। जिसमें दोनों ही एक-दूसरे के साथ जमकर बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मनोज तिवारी ही नहीं श्वेता तिवारी, अश्मित पटेल और वीना मालिक संग भी डॉली का घमासान युद्ध पूरा देश देख चुका है।

वित्त मंत्रालय ने सांसद राज्य को बाजार उधारी के जरिये दी 1,423 करोड़ के अतिरिक्त कोष जुटाने की अनुमति

2025 से पहले सड़क हादसों में आएगी 50 फीसदी की कमी आएगी: नितिन गडकरी

मारुति अधिक लागत के कारण कारों की कीमतों में करेगी वृद्धि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -